ग्राहकों को खूब पसंद आ रही Kia की यह खास सर्विस, 1 लाख से ज्यादा ने कराया सब्सक्रिप्शन को रिन्यू

Apr 08, 2026 07:56 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

डिजिटल वीइकल फीचर्स को पसंद करने वाले ग्राहकों को यह फीचर खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि इसके पेड रिन्यूअल्स का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। किआ का यह फीचर प्लान्स की तीन कैटिगरी ऑफर करता है।

ग्राहकों को खूब पसंद आ रही Kia की यह खास सर्विस, 1 लाख से ज्यादा ने कराया सब्सक्रिप्शन को रिन्यू

किआ इंडिया की एक खास सर्विस ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। हम बात कर रहे हैं Kia Connect की। डिजिटल वीइकल फीचर्स को पसंद करने वाले ग्राहकों का इस फीचर पर दिल आ गया है। यही कारण है कि इसके पेड रिन्यूअल्स का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है। खास बात है कि तीन साल की फ्री सर्विस के बाद भी 30 पर्सेंट से ज्यादा ग्राहकों ने इस पेड सब्सक्रिप्शन को जारी रखने का फैसला किया है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

किआ कनेक्ट का वर्जन 2.0 उपलब्ध

कंपनी ने कहा कि 1 लाख से अधिक ग्राहकों ने अपनी किआ कनेक्ट मेंबरशिप को रिन्यू कराया है, जो इस प्लेटफॉर्म के साथ लगातार एक जुड़ाव की ओर इशारा करता है। किआ कनेक्ट को 2019 में UVO के तौर पर लॉन्च किया गया था। अब इसका वर्जन 2.0 उपलब्ध है। यह नैविगेशन, रिमोट कंट्रोल, सेफ्टी, वीइकल मैनेजमेंट और कन्वीनियंस जैसे 100 से अधिक फीचर ऑफर करता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Safari EV

Tata Safari EV

₹ 26 - 30 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
kia connect

तीन कैटिगरी के रिन्यूअल प्लान

रिन्यूअल प्लान तीन कैटिगरी- स्टैंडअलोन, बेसिक और प्रीमियम के है। इन्हें एक या तीन साल के लिए सब्सक्राइब किया जा सकता है। एक साल वाले स्टैंडअलोन प्लान की कीमत 1,890 रुपये से शुरू होती है। वहीं, तीन साल वाले प्रीमियम प्लान की कीमत 9,090 रुपये (टैक्स के साथ) तक है। इन पैकेजों में ओवर-द-एयर अपडेट, वॉइस असिस्टेंट, रिमोट मॉनिटरिंग और ईको-फ्रेंड्ली ड्राइविंग को ट्रैक करने के लिए ड्राइव ग्रीन जैसे फीचर शामिल हैं। ग्राहक किआ कनेक्ट ऐप की मदद से अपना पैकेज रिन्यू कर सकते हैं।

पांच लाख से अधिक कनेक्टेड कारों की सेल

किआ इंडिया ने देश में पांच लाख से अधिक कनेक्टेड कारें सेल की हैं। यह सेल नंबर रिन्यूअल के आंकड़ों को भी सपोर्ट करता है। ग्लोबली किआ इस सर्विस के लिए 97 पर्सेंट एनरोलमेंट करती है। किआ इंडिया अभी 369 शहरों में फैले 821 टचपॉइंट्स वाले डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को ऑपरेट करती है। अगस्त 2019 में प्रोडक्शन शुरू होने के बाद से आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लानंट से लगभग 1.5 मिलियन गाड़ियों को डिस्पैच कर चुकी है।

आने वाली है किआ सोरेन्टो हाइब्रिड

किआ की सोरेन्टो इस साल के आखिर में लॉन्च होने वाली है। यह एक 7 सीटर हाइब्रिड एसयूवी है। यह अक्टूबर या नवंबर के फेस्टिव सीजन में मार्केट में लॉन्च हो सकती है। यह भारत में लॉन्च होने वाली किआ की पहली हाइब्रिड कार होगी। इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल बेस्ड स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन है। कंपनी ने अभी इस एसयूवी के पावर फिगर्स की जानकारी नहीं दी है। इसकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।