लोगों के दिलों पर राज करने आ रही ये नई 7-सीटर कार, कंपनी ने जारी किया टीजर; 8 मई को होगा खुलासा

May 01, 2025 09:36 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ क्लाविस का डिजाइन बिल्कुल नया है, जो कि वर्तमान में बिक्री के लिए उपलब्ध अन्य किआ मॉडल के अनुरूप है। खास बात ये है कि कंपनी ने इसकी टेस्टिंग पहले से ही शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 8 मई को पेश कर सकती है।

लोगों के दिलों पर राज करने आ रही ये नई 7-सीटर कार, कंपनी ने जारी किया टीजर; 8 मई को होगा खुलासा

किआ इंडिया ने अपनी नई कार की टीजर जारी किया है। इसे क्लाविस SUV कहा जाएगा। इसे कैरेंस के ऊपर रखा जाएगा, जो भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी। क्लाविस का डिजाइन बिल्कुल नया है, जो कि वर्तमान में बिक्री के लिए उपलब्ध अन्य किआ मॉडल के अनुरूप है। जब कैरेंस को पहली बार लॉन्च किया गया था, तो लोग इसके बारे में थोड़ा संशय में थे, लेकिन इसने शानदार प्रदर्शन किया। उम्मीद की जा रही है कि देश में बढ़ते 7-सीटर सेगमेंट के चलते क्लाविस को भी सफलता मिल सकती है। खास बात ये है कि कंपनी ने इसकी टेस्टिंग पहले से ही शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 8 मई को पेश कर सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Hyundai Tucson

Hyundai Tucson

₹ 29.27 - 36.04 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Tucson 2025

Hyundai Tucson 2025

₹ 30 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Invicto

Maruti Suzuki Invicto

₹ 25.51 - 29.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

किआ क्लाविस के एक्सपेक्टेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

नए स्पाई शॉट्स में इसके सामने की तरफ LED DRLs, क्लैमशेल बोनट डिजाइन, फ्रंट डोर-माउंटेड ORVMs, डुअल-टोन रूफ रेल्स और एलॉय व्हील और एक शार्क-फिन एंटीना जैसी डिटेल सामने आ गई। वहीं, इसमें पीछे की विंडशील्ड के दोनों तरफ एल-शेप्ड की LED लाइटिंग, हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप और नीचे बम्पर पर टेललाइट मुख्य एलिमेंट हैं।

पिछले स्पाई शॉट्स के आधार पर B-SUV के इंटीरियर पैनोरमिक सनरूफ, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री, 360-डिग्री कैमरा और ADAS सूट से लैस होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें दो 10.25-इंच स्क्रीन, 6 एयरबैग और वायरलेस चार्जिंग और मोबाइल कनेक्टिविटी दी जा सकती है।

क्लाविस में कई पावरट्रेन ऑप्शन मिल सकते हैं। एक्सटर की तरह इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। जो 82 bhp और 114 nm आउटपुट देता है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड AMT से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ICE और हाइब्रिड के साथ EV में ला सकती है। कंपनी ईवी से पहले इंजन वाले मॉडल की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है। किआ क्लाविसEV को ICE मॉडल के समान प्लेटफॉर्म पर तैयार कर सकती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।