
अब इस कंपनी की सेकंड-हैंड कारों पर भी मिलेगी 2 साल की वारंटी, कंपनी ने सर्टिफिकेशन लिमिट को भी बढ़ाया; यहां देखें डिटेल
किआ (Kia) के सर्टिफाइड सेकेंड-हैंड कारों पर भी अब 2 साल की वारंटी मिलेगी। किआ अभी बाकी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की फिराक में है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
अगर आप सेकंड-हैंड कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब किआ (Kia) की नई पेशकश आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी ने अपने सर्टिफाइड प्री-ओन्ड (Certified Pre-Owned- CPO) प्रोग्राम में बड़ा बदलाव करते हुए वारंटी और सर्टिफिकेशन लिमिट दोनों बढ़ा दिए हैं। इससे अब इस्तेमाल की हुई किआ (Kia) कार खरीदना पहले से कहीं ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित सौदा बन गया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Seltos
₹ 10.79 - 19.81 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carnival
₹ 63.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Syros
₹ 9 - 17.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
अब 7 साल पुरानी कारें भी होंगी सर्टिफाइड
पहले किआ (Kia) सिर्फ 5 साल पुरानी कारों को ही सर्टिफाइड करती थी, लेकिन अब कंपनी ने इसे बढ़ाकर 7 साल कर दिया है, यानी अगर कोई किआ (Kia) कार 7 साल तक पुरानी भी है, और उसकी कंडीशन अच्छी है, तो वो किआ सर्टिफाइड प्री ओन्ड (Kia Certified Pre-Owned) नेटवर्क के जरिए बेची जा सकती है। यह फैसला खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद है, जो सीमित बजट में एक भरोसेमंद कार चाहते हैं।
अब मिलेगा 2 साल या 40,000km तक वारंटी कवरेज
सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि अब किआ (Kia) की प्री-ओन्ड कारों पर 2 साल / 40,000 किलोमीटर तक की वारंटी मिलेगी। यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी वारंटी में से एक है। वहीं, अगर आप किसी अन्य ब्रांड की कार Kia CPO नेटवर्क से खरीदते हैं, तो उस पर 1 साल / 15,000 किमी तक की वारंटी दी जाएगी। मतलब कि किआ (Kia) अपनी खुद की कारों को लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट है और ग्राहक को भी पूरा भरोसा देना चाहती है।
हर कार पर होती है 175 पॉइंट्स की कड़ी जांच
किआ (Kia) के सर्टिफाइड प्री ओन्ड (Certified Pre-Owned) प्रोग्राम में आने से पहले हर कार की 175 पॉइंट्स पर गहराई से जांच की जाती है। इसमें इंजन, ब्रेक, सस्पेंशन, इंटीरियर, एक्सटीरियर और इलेक्ट्रिकल सिस्टम जैसे हर पहलू को टेस्ट किया जाता है। सिर्फ वही कारें सर्टिफाइड होती हैं, जो Kia के सख्त क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर खरी उतरती हैं।
पूरे भारत में 114 किआ CPO आउटलेट्स
किआ (Kia) भारत में तेजी से अपना सर्टिफाइड प्री-ओन्ड (Certified Pre-Owned) नेटवर्क बढ़ा रही है। फिलहाल, कंपनी के पास 114 आउटलेट्स हैं, जहां ग्राहक भरोसेमंद और क्वालिटी-अशोर्ड प्री-ओन्ड कारें खरीद सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में छोटे शहरों में भी यह सुविधा पहुंचाई जाए।
इस फैसले से क्या बदलेगा?
ग्राहकों को अब लंबी वारंटी और ज्यादा भरोसा मिलेगा। पुराने किआ (Kia) मॉडल्स की रीसेल वैल्यू बढ़ेगी। सेकंड-हैंड मार्केट में किआ (Kia) की पकड़ और मजबूत होगी। वहीं, अन्य कंपनियों को भी अब अपनी वारंटी पॉलिसी पर दोबारा सोचना पड़ सकता है।
किआ (Kia) का यह कदम साफ दिखाता है कि कंपनी सिर्फ नई कारों में ही नहीं, बल्कि प्री-ओन्ड मार्केट में भी गंभीर है। 2 साल की वारंटी, 175-पॉइंट इंस्पेक्शन और 7 साल तक के मॉडल शामिल करना, ये सब बातें ग्राहकों के लिए किआ (Kia) को एक ट्रस्टेड ब्रांड बनाती हैं। अगर आप जल्द ही एक सेकंड-हैंड SUV या कार लेने का सोच रहे हैं, तो किआ सर्टिफाइड प्री-ओन्ड (Kia Certified Pre-Owned) आपके लिए एक समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




