मसाज वाली सीट, ठंडा-गर्म पानी, LED TV; इस लग्जरी कार पर डीलर्स दे रहे ₹1 लाख से ज्यादा का डिस्काउंट
किआ अपने कुछ मॉडल पर ही डिस्काउंट दे रही है। जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है वो कार्निवल है। दरअसल, कंपनी अपनी अपनी इस लग्जरी कार पर इस महीने 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ये बेनिफिट इसके मॉडल ईयर 2026 पर मिलेंगे। मॉडल ईयर 2025 पर ग्राहकों डीलर्स से ज्यादा बेनिफिट मिल सकते हैं।

किआ इंडिया ने भी अपनी कारों पर मिलने वाले मई डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने अपने कुछ मॉडल पर ही डिस्काउंट दे रही है। वहीं, जिस कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है वो कार्निवल है। दरअसल, कंपनी अपनी अपनी इस लग्जरी कार पर इस महीने 1 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ये बेनिफिट इसके मॉडल ईयर 2026 पर मिलेंगे। वहीं, मॉडल ईयर 2025 पर ग्राहकों डीलर्स से ज्यादा बेनिफिट मिल सकते हैं। ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप डीलर्स को कितने डिस्काउंट के लिए कनवेंस कर पा रहे हैं। बता दें कि इस लग्जरी लिमोसिन कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.42 लाख रुपए है।






कार्निवल हाई लिमोसिन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कार्निवल हाई लिमोसिन में भी शानदार, पैसेंजर-फोकस्ड इंटीरियर दिया है। वेलफायर की तरह डेक-आउट कार्निवल में सेकेंड रो में दो बड़ी प्रीमियम कैप्टन चेयर दी हैं, जिनमें से प्रत्येक में 3D रजाईदार डिजाइन के साथ हाई क्वालिटी वाली नप्पा लेदर सतह मिलती है। अधिकांश लिमोसिन सीटों की तरह इनमें एक्सटेंडेड लेग सपोर्ट भी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kia Carnival
₹ 63.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Discovery Sport
₹ 67.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mercedes-Benz EQB
₹ 72.2 - 78.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG M9 EV
₹ 75.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इन सीटों पर अलग-अलग पिकनिक टेबल और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की एक सीरीज है, जिसे टचस्क्रीन रिमोट डिस्प्ले द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। यह डिस्प्ले AC, केबिन लाइट और पर्दों को भी एडजस्ट कर सकता है। फ्रंट की रो के ठीक पीछे छत पर लगे बड़े 21.5-इंच के LED TV के लिए रिमोट का काम करता है।
इसमें दोनों सीटों के लिए आर्मरेस्ट भी हैं, कंसोल में वायरलेस चार्जिंग पैड और हीटेड/कूल्ड कप होल्डर हैं। इसके अलावा, सेकेंड रो के पैसेंजर को अपने लिए एक फुट मसाजर भी मिलता है। किआ का कहना है कि उसने पैसेंजर को कम्फर्ट का एक्सपीरियंस देने के लिए विशेष रूप से एक हेल्थकेयर कंपनी हू-टेक के सहयोग से इस फुट मसाजर को तैयार किया है।
इस लग्जरी MPV में जूतों के लिए विशेष स्टोरेज और दोनों पैसेंजर के लिए ठंडे या गर्म पानी के लिए अलग-अलग कप होल्डर के साथ एक हीटेड या कूल्ड कैबिनेट भी है। कार्गो होल्ड में छत पर लगे हैंगर और फर्श के नीचे स्टोरेज बॉक्स के साथ जगह को अनुकूलित किया गया है। बाहर की तरफ, कार्निवल हाई लिमोसिन में एक्स्ट्रा क्रोम बिट्स, एक अलग एलॉय व्हील डिजाइन दिया है।
कार्निवल हाई लिमोसिन का इंजन
कार्निवल हाई लिमोसिन 4-सीटर 3.5-लीटर स्मार्टस्ट्रीम V6 पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 290hp और 355Nm का टॉर्क देता है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक से जोड़ा गया है। इसके अलावा, किआ ने स्टैंडर्ड कार्निवल की तुलना में बेहतर सवारी क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए हाई लिमोसिन वैरिएंट के लिए सस्पेंशन को फिर से ट्यून किया है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


