आप भी आसानी से खरीद लें ये लग्जरी कार, इसलिए कंपनी दे रही ₹1.50 लाख का डिस्काउंट; LED TV से लैस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कंपनी की तरफ से अपनी किसी भी कार पर दिया जाने वाला सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है। इसके MY26 वर्जन पर 1 लाख रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और 50,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट ऑफर मिलेगा। जबकि MY25 वर्जन को सिर्फ 20,000 रुपए का स्क्रैपेज ऑफर मिलेगा।

Kia Carnival Rs 1.50 Lakh Benefits In August 2026
इस कार पर कंपनी दे रही ₹1.50 लाख का डिस्काउंट
Kia Carnival
केवल
83,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

किआ इंडिया ने अपनी कारों पर मिलने वाले अगस्त डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने कार्निवल (Carnival) पर 1.50 लाख रुपए का बड़ा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की तरफ से अपनी किसी भी कार पर दिया जाने वाला सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है। इसके MY26 वर्जन पर 1 लाख रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और 50,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट ऑफर मिलेगा। जबकि MY25 वर्जन को सिर्फ 20,000 रुपए का स्क्रैपेज ऑफर मिलेगा। कार्निवल भारतीय बाजार में किआ का सबसे महंगा ICE मॉडल है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 59.45 लाख रुपए है। भारतीय बाजार में कार्निवल का कोई डायरेक्ट कॉम्पटीटर नहीं है। फिर भी MG M9 का इससे मुकाबला माना जाता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें

कार्निवल के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कार्निवल हाई लिमोसिन में भी शानदार, पैसेंजर-फोकस्ड इंटीरियर दिया है। वेलफायर की तरह डेक-आउट कार्निवल में सेकेंड रो में दो बड़ी प्रीमियम कैप्टन चेयर दी हैं, जिनमें से प्रत्येक में 3D रजाईदार डिजाइन के साथ हाई क्वालिटी वाली नप्पा लेदर सतह मिलती है। अधिकांश लिमोसिन सीटों की तरह इनमें एक्सटेंडेड लेग सपोर्ट भी है।

इन सीटों पर अलग-अलग पिकनिक टेबल और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की एक सीरीज है, जिसे टचस्क्रीन रिमोट डिस्प्ले द्वारा कंट्रोल किया जा सकता है। यह डिस्प्ले AC, केबिन लाइट और पर्दों को भी एडजस्ट कर सकता है। फ्रंट की रो के ठीक पीछे छत पर लगे बड़े 21.5-इंच के LED TV के लिए रिमोट का काम करता है।

इसमें दोनों सीटों के लिए आर्मरेस्ट भी हैं, कंसोल में वायरलेस चार्जिंग पैड और हीटेड/कूल्ड कप होल्डर हैं। इसके अलावा, सेकेंड रो के पैसेंजर को अपने लिए एक फुट मसाजर भी मिलता है। किआ का कहना है कि उसने पैसेंजर को कम्फर्ट का एक्सपीरियंस देने के लिए विशेष रूप से एक हेल्थकेयर कंपनी हू-टेक के सहयोग से इस फुट मसाजर को तैयार किया है।

इस लग्जरी MPV में जूतों के लिए विशेष स्टोरेज और दोनों पैसेंजर के लिए ठंडे या गर्म पानी के लिए अलग-अलग कप होल्डर के साथ एक हीटेड या कूल्ड कैबिनेट भी है। कार्गो होल्ड में छत पर लगे हैंगर और फर्श के नीचे स्टोरेज बॉक्स के साथ जगह को अनुकूलित किया गया है। बाहर की तरफ, कार्निवल हाई लिमोसिन में एक्स्ट्रा क्रोम बिट्स, एक अलग एलॉय व्हील डिजाइन दिया है।

कार्निवल हाई लिमोसिन का इंजन
कार्निवल हाई लिमोसिन 4-सीटर 3.5-लीटर स्मार्टस्ट्रीम V6 पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 290hp और 355Nm का टॉर्क देता है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक से जोड़ा गया है। इसके अलावा, किआ ने स्टैंडर्ड कार्निवल की तुलना में बेहतर सवारी क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए हाई लिमोसिन वैरिएंट के लिए सस्पेंशन को फिर से ट्यून किया है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़आप भी आसानी से खरीद लें ये लग्जरी कार, इसलिए कंपनी दे रही ₹1.50 लाख का डिस्काउंट