Kia Carnival का नया दांव: साल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकता है पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन; जानिए खासियत

Feb 16, 2026 08:44 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय मार्केट में किआ कार्निवाल (Kia Carnival) लग्जरी MPV के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किआ भारत में कार्निवाल का पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन लाने जा रही है।

Kia Carnival का नया दांव: साल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकता है पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन; जानिए खासियत
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय मार्केट में किआ कार्निवाल (Kia Carnival) लग्जरी MPV के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी है। बता दें कि कंपनी ने 2024 के आखिर में इसका फोर्थ जनरेशन मॉडल लॉन्च किया था। हालांकि, इसके साथ ही इसका लुक, केबिन और फीचर्स भी पूरी तरह प्रीमियम हो गए। फिलहाल यह एमपीवी भारत में CKD रूट से आती है। अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किआ भारत में कार्निवाल का पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। यह वैरिएंट साल के अंत तक भारत आ सकता है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia EV6

Kia EV6

₹ 65.97 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW iX1

BMW iX1

₹ 66.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQA

Mercedes-Benz EQA

₹ 67.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tesla Model Y

Tesla Model Y

₹ 59.89 - 67.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz EQB

Mercedes-Benz EQB

₹ 72.2 - 78.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसा हो सकता है पावरट्रेन

यह वही पेट्रोल वैरिएंट होगा जो इंटरनेशनल मार्केट में पहले से बिक रहा है। अच्छी बात यह है कि पेट्रोल वर्जन की कीमत मौजूदा डीजल मॉडल से थोड़ी कम रखी जा सकती है। इससे ज्यादा लोग इस लग्जरी MPV को खरीदने के बारे में सोच सकेंगे। अगर पेट्रोल वर्जन आता है तो भारत में कार्निवाल हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दस्तक दे सकती है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi में छपी एक खबर के अनुसार, इसमें 1.6 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो हाइब्रिड सिस्टम के साथ मिलकर करीब 242 hp की पावर और 367 Nm का टॉर्क देगा।

माइलेज करीब 14.5 kmpl तक

इसमें 54 kW का इलेक्ट्रिक मोटर भी शामिल होगा। जबकि पावर 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए पहियों तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि इसमें तीन लेवल की रीजेनरेटिव ब्रेकिंग भी मिल सकती है, जिससे माइलेज बेहतर होगा। इंटरनेशनल आंकड़ों के हिसाब से इसका माइलेज करीब 14.5 kmpl तक हो सकता है। यह इस साइज और लग्जरी वाली MPV के हिसाब से काफी अच्छा माना जाएगा।

धांसू होंगे कार के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो किआ कार्निवाल हाइब्रिड में 19-इंच के ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स, डार्क एडिशन स्टाइलिंग, LED हेडलैंप और टेललैंप के साथ ही डुअल सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। केबिन के अंदर पावर्ड स्लाइडिंग डोर्स, स्मार्ट पावर टेलगेट, हीटेड स्टीयरिंग व्हील और बड़े टचस्क्रीन डिस्प्ले दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स यानी ADAS की लंबी लिस्ट इसे भारत की सबसे ज्यादा फीचर-लोडेड MPV में से एक बना सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;