अब माइलेज की नो टेंशन! किआ ने शुरू कर दी इस धाकड़ MPV की प्री-बुकिंग; जानिए खासियत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किआ (Kia) ने भारत में अपनी नई कार कार्निवल हाइब्रिड की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने ठीक एक हफ्ते पहले ही इस प्रीमियम MPV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था।

kia carnival hybrid pre-bookings open in india
किआ कॉर्निवाल हाइब्रिड बुकिंग
Kia EV5
केवल
₹39,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

दिग्गज कार निर्माता किआ (Kia) ने भारत में अपनी नई कार कार्निवल हाइब्रिड की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने ठीक एक हफ्ते पहले ही इस प्रीमियम MPV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया था। अब ग्राहकों के लिए बुकिंग विंडो ओपन कर दी गई है। भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च होने जा रही यह लग्जरी गाड़ी उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर आ रही है। यह शानदार स्पेस, लग्जरी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन चाहते हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Land Rover Discovery Sport
₹ 63.37 लाख से शुरू
EMI केवल₹82,900/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल₹69,300/ माह
अपनी EMI जानें

खास है कार का पावरट्रेन

इस नए हाइब्रिड मॉडल की सबसे खास बात इसका पावरफुल इंजन सेटअप है। किआ कार्निवल के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वैरिएंट में सोरेंटो वाला ही 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें पहले से ज्यादा ताकतवर इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। यह नया स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेटअप गाड़ी को बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के साथ-साथ माइलेज के मामले में भी काफी किफायती और असरदार बनाएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia EV5

Kia EV5

₹ 30 - 45 लाख

EMI केवल₹39,300/ माह
अपनी EMI जानें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 34.49 लाख

EMI केवल₹32,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 07

Mahindra BE 07

₹ 25 - 30 लाख

EMI केवल₹32,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

EMI केवल₹15,100/ माह
अपनी EMI जानें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल₹28,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 20.65 - 30.7 लाख

EMI केवल₹27,100/ माह
अपनी EMI जानें

परफॉर्मेंस है शानदार

पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 180bhp की पावर और 265Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ लगी नई इलेक्ट्रिक मोटर 73.4bhp की पावर और 304Nm का टॉर्क देती है। यह सोरेंटो की तुलना में 8.4bhp ज्यादा पावरफुल और 40Nm ज्यादा टॉर्क वाली है। इस पूरे हाइब्रिड सेटअप को 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) के साथ जोड़ा गया है, जो स्मूथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।

इस वैरिएंट में मिलेगा हाइब्रिड

किआ ने यह भी साफ कर दिया है कि कार्निवल का यह हाइब्रिड वैरिएंट इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन 'लिमोजिन+' ट्रिम में ही उपलब्ध होगा। अब तक यह प्रीमियम ट्रिम सिर्फ डीजल इंजन के साथ ही आता था। इसका मतलब है कि हाइब्रिड मॉडल चुनने वाले ग्राहकों को केबिन के अंदर वही वीआईपी कम्फर्ट, प्रीमियम सीट्स, रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन और हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे जो इस गाड़ी की पहचान रहे हैं।

डीजल इंजन रहेगा बरकरार

दूसरी ओर जो ग्राहक डीजल कार पसंद करते हैं, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। कंपनी मौजूदा 2.2-लीटर डीजल इंजन (190bhp पावर) को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ बेचना जारी रखेगी। यानी भारतीय ग्राहकों के पास अब अपनी पसंद के हिसाब से पावरफुल डीजल या टेक-सेवी और माइलेज-फ्रेंडली हाइब्रिड में से चुनने का बेहतरीन मौका होगा। यह MPV बहुत जल्द भारतीय सड़कों पर धूम मचाने आ रही है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़अब माइलेज की नो टेंशन! किआ ने शुरू कर दी इस धाकड़ MPV की प्री-बुकिंग