छप्परफाड़ डिस्काउंट! अप्रैल में ₹3.20 लाख सस्ते में मिल रही ये 7-सीटर MPV; जानिए खासियत

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

किआ अपनी लग्जरी एमपीवी कार्निवाल पर अप्रैल, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान किआ कार्निवाल (Kia Carnival) पर अधिकतम 3.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

छप्परफाड़ डिस्काउंट! अप्रैल में ₹3.20 लाख सस्ते में मिल रही ये 7-सीटर MPV; जानिए खासियत
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

अगले कुछ दिनों में अपनी बड़ी फैमिली के लिए नई 7-सीटर एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुड न्यूज है। बता दें कि दिग्गज कार निर्माता किआ अपनी लग्जरी एमपीवी कार्निवाल पर अप्रैल, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान किआ कार्निवाल (Kia Carnival) पर अधिकतम 3.20 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

किआ कार्निवाल भारत की सबसे शानदार और लग्जरी MPV मानी जाती है। इसके डिजाइन की बात करें तो यह सड़क पर किसी चलते-फिरते महल जैसी दिखती है। इसकी लंबी बॉडी, बड़ी ग्रिल और स्टाइलिश एलईडी लाइट्स इसे भीड़ से एकदम अलग बनाती हैं। इसके फीचर्स इतने कमाल के हैं कि आपको किसी फाइव-स्टार होटल जैसा फील आएगा। इसमें पीछे बैठने वालों के लिए रिक्लाइनिंग 'वीआईपी' सीटें, दो सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन और प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Carnival

Kia Carnival

₹ 63.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jaguar F-Pace

Jaguar F-Pace

₹ 72.9 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X3

BMW X3

₹ 71.2 - 74.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLA

Mercedes-Benz GLA

₹ 50.8 - 53.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

सेफ्टी भी है दमदार

सेफ्टी के मामले में किआ ने कार्निवाल में कोई ढिलाई नहीं बरती है। इसमें सेफ्टी के लिए चारों तरफ एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं जो इतनी बड़ी गाड़ी को पार्क करना आसान बनाते हैं। इसके अलावा, इसमें ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) भी मिलता है जो सड़क पर अचानक कोई रुकावट आने पर ब्रेक लगाने या लेन में रहने में मदद करता है। गाड़ी की बनावट को काफी मजबूत रखा गया है ताकि सफर के दौरान परिवार पूरी तरह सुरक्षित रहे।

दमदार है कार का पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो कार्निवाल में 2.2-लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन काफी ताकतवर है और करीब 193bhp की पावर और 441 Nm का भारी-भरकम टॉर्क पैदा करता है। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बता दें कि इस कार में ग्राहकों को 14 से 15 किलोमीटर तक का माइलेज मिल जाता है। भारतीय मार्केट में इस एमपीवी की एक्स-शोरूम कीमत 60 लाख रुपये के आसपास है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।