KIA ने चुपके इस EV को कर दिया महंगा, लेकिन ग्राहकों को शायद फर्क ना पड़े! बस इतना सा इजाफा किया
यह इलेक्ट्रिक कार महज 8.4 सेकंड में 0 से 100Km प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। किआ के इस नई कार के डिजाइन की बात करें तो किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में फ्रंट ग्रिल, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और LED लाइट बार के साथ कुछ बदलाव किए गए हैं।

किआ कैरेंस क्लाविस EV को खरीदना महंगा हो गया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी की है। वैरिएंट के आधार पर इसमें 500 रुपए से 1500 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी लोअर वैरिएंट में हुई है। इसकी लॉन्च के बाद से ये दूसरा मौका है जब इसकी कीमत में इजाफा देखने को मिला है। खास बात ये है कि कंपनी जुलाई में अपनी पूरी लाइनअप की कीमतों में इजाफा करने वाली है, लेकिन कैरेंस EV की कीमत में उसने अभी इजाफा कर दिया है। बता दें कि इस 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV का बाजार में कोई डायरेक्ट कॉम्टटीटर नहीं है। वहीं, इसके ICE मॉडल का मुकाबला मारुति अर्टिगा से होता है।
कैरेंस क्लाविस EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
कैरेंस क्लाविस EV को चार वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसमें HTK+, HTX, HTX ER और HTX+ ER शामिल हैं। इसमें 6 कलर्स में उपलब्ध है। इसमें आइवरी सिल्वर मैट, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, प्यूटर ऑलिव, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, इंपीरियल ब्लू और ग्रेविटी ग्रे शामिल हैं। परफॉर्मेंस की बात करें तो ग्राहकों को कार में दो बैटरी बैक का ऑप्शन मिलता है। इनमें 42kWh और 51.4kWh की बैटरी शामिल है। बता दें कि कंपनी 42kWh वाले छोटे बैटरी पैक से अपने ग्राहकों को सिंगल चार्ज पर 404Km जबकि 51.4kWh वाले बड़े बैटरी बैक से 490Km की रेंज देने का दावा करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kia Carens Clavis EV
₹ 17.99 - 24.99 लाख
VinFast VF MPV 7
₹ 24.49 लाख
BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
यह इलेक्ट्रिक कार महज 8.4 सेकंड में 0 से 100Km प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती है। किआ के इस नई कार के डिजाइन की बात करें तो किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में फ्रंट ग्रिल, एयरोडायनामिक अलॉय व्हील्स और LED लाइट बार के साथ कुछ बदलाव किए गए हैं। जबकि इंटीरियर में डुअल 12.3-इंच की स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और बोस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
बात करें इसकी सेफ्टी की तो इसमें ईवी में 6-एयरबैग, ADAS लेवल-2, ESC, TPMS, 360-डिग्री कैमरा, और i-Pedal टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा यह V2L (Vehicle to Load) और V2V (Vehicle to Vehicle) चार्जिंग सपोर्ट करती है। भारतीय मार्केट में ईवी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा ईवी, टाटा कर्व ईवी और एमजी जेडएस ईवी जैसे मॉडलों से होगा।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


