Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia Carens Clavis EV HTX E launched at Rs 19.99 lakh
कंपनी ने इस 7-सीटर कार में नया वैरिएंट जोड़ा, कम कीमत में टॉप जैसे फीचर्स दे दिए; कीमत रखी बस इतनी!

कंपनी ने इस 7-सीटर कार में नया वैरिएंट जोड़ा, कम कीमत में टॉप जैसे फीचर्स दे दिए; कीमत रखी बस इतनी!

संक्षेप: ये फीचर पहले हाई-स्पेक HTX ट्रिम में दिए जाते थे। नए HTX E और HTX ट्रिम में एकमात्र अंतर यह है कि बाद वाले में ADAS सूट मिलता है। टॉप-स्पेक HTX+ ट्रिम की फीचर्स की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Fri, 17 Oct 2025 08:38 AMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

किआ ने कैरेंस क्लैविस EV के लिए एक नया HTX E ट्रिम लॉन्च किया है। ये मौजूदा HTK+ और HTX ट्रिम्स के बीच पोजीशन लेता है। क्लैविस HTX E के स्टैंडर्ड वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 19.99 लाख रुपए और एक्सटेंडेड रेंज वैरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपए है। नए HTX E ट्रिम में हाई HTX ट्रिम वाले कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। बता दें कि ये 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV है। इसके ICE मॉडल का सीधा मुकाबला मारुति अर्टिगा से होता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
किआ कैरेंस क्लैविस EV एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटकीमत
HTK+₹17.99 लाख
HTX E₹19.99 लाख
HTX E ER₹21.99 लाख
HTX₹20.49 लाख
HTX ER₹22.49 लाख
HTX+ ER₹24.49 लाख

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
BYD eMAX 7

BYD eMAX 7

₹ 26.9 - 29.9 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 33.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Nexon

Tata Nexon

₹ 7.32 - 14.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 20.89 - 25.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch

Tata Punch

₹ 5.5 - 9.24 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:नंबर-1 TVS के साथ बजाज और ओला की बढ़ी टेंशन! डिलीवरी के लिए तैयार ये ई-स्कूटर

किआ कैरेंस क्लैविस HTX E के फीचर्स

बेस HTK+ ट्रिम के अलावा, नए HTX E ट्रिम में पैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर्स वाली एम्बिएंट लाइटिंग, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, लेदरेट से ढका स्टीयरिंग व्हील, स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट, रिट्रैक्टेबल सीटबैक टेबल, सभी विंडो के लिए वॉइस-ऑपरेटेड ऑटो अप/डाउन फीचर, LED इंटीरियर लाइट्स, एंटी-ग्लेयर इंटीरियर रियरव्यू मिरर (IRVM) और एयर प्यूरीफायर शामिल हैं। इंटीरियर डुअल-टोन बेज और नेवी ब्लू थीम में आता है, जबकि एक्सटेंडेड रेंज वैरिएंट में 17-इंच के एलॉय व्हील भी मिलते हैं।

ये फीचर पहले हाई-स्पेक HTX ट्रिम में दिए जाते थे। नए HTX E और HTX ट्रिम में एकमात्र अंतर यह है कि बाद वाले में ADAS सूट मिलता है। टॉप-स्पेक HTX+ ट्रिम की फीचर्स की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें:AMT के साथ देश की सबसे सस्ती SUV का CNG वैरिएंट लॉन्च; कीमत ₹6.34 लाख

HTX E स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड रेंज दोनों बैटरियों के साथ उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वैरिएंट में 42kWh की बैटरी है जिसकी ARAI द्वारा दावा की गई रेंज 404KM है। इसमें सिंगल फ्रंट-माउंटेड मोटर है जो 135hp और 255Nm जनरेट करती है। बड़ी 51.4kWh की बैटरी ARAI द्वारा सर्टिफाइट रेंज 490KM देती है। इसमें फ्रंट मोटर है जो 171hp और 255Nm जनरेट करती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।