Hindi Newsऑटो न्यूज़Kia Car Sales Breakup January 2026; Sonet, Carens, Seltos, Syros
10639 लोगों ने सेल्टोस और 7338 ने कैरेंस को खरीदा; लेकिन ₹7.30 लाख की SUV बनी नंबर-1

10639 लोगों ने सेल्टोस और 7338 ने कैरेंस को खरीदा; लेकिन ₹7.30 लाख की SUV बनी नंबर-1

संक्षेप:

किआ इंडिया की जनवरी 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 6 मॉडल बेच रही है। इसमें इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। कंपनी के लिए जिस कार का पिछले कुछ सालों से दबदबा देखने को मिल रहा है, वो सोनट है।

Feb 11, 2026 01:48 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

किआ इंडिया की जनवरी 2026 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 6 मॉडल बेच रही है। इसमें इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। कंपनी के लिए जिस कार का पिछले कुछ सालों से दबदबा देखने को मिल रहा है, वो सोनट है। दरअसल, पिछले महीने इस कार की लगभग 11 हजार यूनिट बिकीं। वहीं, सेल्टोस का नया मॉडल आने से इसकी डिमांड में भी काफी इजाफा हुआ है। इस कार की भी 10 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। जबकि 7-सीटर कैरेंस की बिक्री में भी गजब का उछाल देखने को मिला। बता दें कि किआ ने दिसंबर में 18,659 कार बेची थीं, जो जनवरी में बढ़कर 29,501 यूनिट तक पहुंच गईं। चलिए एक बार कंपनी के सेल्स ब्रेकअप को देखते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
किआ मॉडल वाइज मंथली सेल्स जनवरी 2026
मॉडलजनवरी 2026दिसंबर 2025
सोनेट10,9989,418
सेल्टोस10,6394,369
कैरेन्स7,3383,681
साइरोस4651,116
कार्निवल6175
EV900
टोटल29,50118,659

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia Sonet

Kia Sonet

₹ 7.3 - 14.09 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Syros

Kia Syros

₹ 8.67 - 15.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Seltos

Kia Seltos

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens

Kia Carens

₹ 10.99 - 12.77 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kia Carens Clavis

Kia Carens Clavis

₹ 11.08 - 20.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

किआ की मॉडल वाइज मंथली सेल्स की बात करें तो सोनेट की जनवरी 2026 में 10,998 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2025 में इसकी 9,418 यूनिट बिकी थीं। कैरेन्स की जनवरी 2026 में 7,338 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2025 में इसकी3,681 यूनिट बिकी थीं। सेल्टोस की जनवरी 2026 में 10,639 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2025 में इसकी4,369 यूनिट बिकी थीं। साइरोस की जनवरी 2026 में 465 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2025 में इसकी1,116 यूनिट बिकी थीं। कार्निवल की जनवरी 2026 में 61 यूनिट बिकीं। जबकि, दिसंबर 2025 में इसकी75 यूनिट बिकी थीं।

किआ सोनेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

सोनेट में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, इसमें पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 120bhp की अधिकतम पावर और 172Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा इंजन 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल से लैस है, जो 83bhp की अधिकतम पावर और 115Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, तीसरा ऑप्शन 1.5 लीटर डीजल इंजन है, जो अधिकतम 116bhp की पावर और 250Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

सेफ्टी के लिए सोनेट में 6-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के अलावा 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा, ग्राहकों इसमें लेवल-1 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) भी दिया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.30 लाख रुपए से शुरू होती हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;