Kia की नई इलेक्ट्रिक वैन, मिलेगा 9 और 11 सीटर ऑप्शन, 450km से ज्यादा तक की रेंज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

किआ की नई इलेक्ट्रिक वैन आई है। इसका नाम PV7 है। PV7 को किआ के खास E-GMP.S प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। PV7 में 71.5kWh और 96.2kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेंगे। इसकी रेंज करीब 460km तक है।

Kia PV7
किआ PV7
Kia EV5
केवल
₹39,300/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

किआ (Kia) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक वैन को अनवील किया है। इसका नाम PV7 है। यह PV5 के बाद कंपनी की दूसरी बड़ी इलेक्ट्रिक वैन है। नई वैन का साइज PV5 से काफी बड़ी है। किआ PV7 को पैसेंजर्स के साथ सामान ढोने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक PV7 को अलग-अलग बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से कई बॉडी कॉन्फिगरेशन में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसकी रेंज करीब 460 km तक की है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल₹69,300/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें

खास प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है PV7

PV7 को किआ के खास E-GMP.S प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे खासतौर पर कमर्शियल व्हीकल्स के लिए बनाया गया है। वैन को स्टैंडर्ड और लंबे व्हीलबेस वाले ऑप्शन में ऑफर किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने लंबे व्हीलबेस वाले मॉडल की जानकारी शेयर नहीं की है। इसकी लंबाई 5,350mm, चौड़ाई 1,995mm और ऊंचाई 1,990mm है। वहीं, इसका व्हीलबेस 3,500mm का है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kia EV5

Kia EV5

₹ 30 - 45 लाख

EMI केवल₹39,300/ माह
अपनी EMI जानें
BYD Atto 3

BYD Atto 3

₹ 24.99 - 34.49 लाख

EMI केवल₹32,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 07

Mahindra BE 07

₹ 25 - 30 लाख

EMI केवल₹32,700/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

EMI केवल₹15,100/ माह
अपनी EMI जानें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल₹28,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 20.65 - 30.7 लाख

EMI केवल₹27,100/ माह
अपनी EMI जानें

8 क्यूबिक मीटर तक सामान रखने की जगह

PV7 के कार्गो वर्जन में स्टैंडर्ड रूफ के साथ 6.1 क्यूबिक मीटर सामान रखने की जगह मिलती है। वहीं, हाई-रूफ मॉडल में यह कैपेसिटी 8.0 क्यूबिक मीटर तक पहुंच जाती है। स्टैंडर्ड वर्जन की पेलोड कैपेसिटी 1,200 किलोग्राम और लंबे व्हीलबेस वाले मॉडल की 1,165 किलोग्राम है। PV7 का पैसेंजर वर्जन स्टाफ ट्रांसपोर्ट, शटल, टूरिस्ट और रेंटल सर्विसेज के अलावा प्राइवेट यूज के लिए भी किया जा सकता है। यूरोप में इसमें 9 सीट तक, जबकि साउथ कोरिया में 11 सीट तक का ऑप्शन मिलेगा।

800V तकनीक से होगी तेज चार्जिंग

PV7 में 800V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर दिया गया है, जो PV5 के 400V सिस्टम से ज्यादा तेज चार्जिंग ऑफर करता है। 350kW चार्जर की मदद से बैटरी को 10 से 80 पर्सेंट तक करीब 25 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। किआ ने इसमें आगे और पीछे दो चार्जिंग पोर्ट भी दिए हैं। आगे वाला पोर्ट AC और DC दोनों चार्जिंग सपोर्ट करता है, जबकि पीछे वाला AC चार्जिंग के लिए है।

460 किमी से ज्यादा की रेंज

PV7 में 71.5kWh और 96.2kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेंगे। शुरुआत में फ्रंट-व्हील ड्राइव मॉडल आएगा। बाद में कंपनी ऑल-व्हील ड्राइव वर्जन भी ऑफर करेगी। FWD मॉडल 200kW यानी करीब 272PS की पावर और 420Nm टॉर्क देता है। बड़े 96.2kWh बैटरी पैक के साथ PV7 Cargo की WLTP रेंज करीब 460 किमी बताई गई है।

23 वेरिएंट में आएगी PV7

किआ PV7 को Flexible Body System के साथ तैयार किया गया है, जिससे इसे अलग-अलग काम के लिए आसानी से बदला जा सकेगा। कंपनी का प्लान आगे चल कर इसके 23 वेरिएंट लाने का है, जिनमें Cargo, Passenger, Chassis Cab और कई कस्टम वर्जन शामिल होंगे। कंपनी इसके बाद PV9 के साथ अपने इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल पोर्टफोलियो को और एक्सपैंड करेगी, जिसे 2029 में लाने की तैयारी है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़किआ की नई इलेक्ट्रिक वैन, 9 और 11 सीटर ऑप्शन, 450km से ज्यादा तक की रेंज