
टाटा सिएरा पहुंची केरल, ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर केबी गणेश कुमार ने ली पहली डिलीवरी; अब वीडियो हो रहा वायरल
केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार राज्य में टाटा सिएरा के पहले ग्राहक बन गए हैं। अब केरल में सिएरा की पहली डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टाटा मोटर्स की नई-नवेली SUV टाटा सिएरा की डिलीवरी 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है। देशभर में ग्राहकों तक गाड़ी पहुंचने लगी है। इसी बीच केरल से इससे जुड़ी एक खास खबर सामने आई है। केरल के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार राज्य में टाटा सिएरा के पहले ग्राहक बन गए हैं। बता दें कि केरल में सिएरा की पहली डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिएरा पहले ही NATRAX टेस्ट फैसिलिटी में अपनी ताकत और परफॉर्मेंस दिखा चुकी है और अब धीरे-धीरे अलग-अलग राज्यों में इसकी डिलीवरी शुरू हो रही है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






गोकुलम मोटर्स ने शेयर किया वीडियो
डिलीवरी का यह वीडियो राज्य की जानी-मानी टाटा डीलरशिप श्री गोकुलम मोटर्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि मंत्री केबी गणेश कुमार अपने आधिकारिक काफिले के साथ टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में गोकुलम ग्रैंड रिसॉर्ट पहुंचते हैं। वहां टाटा सिएरा को कवर करके रखा गया था। टाटा के अधिकारियों और होटल मैनेजमेंट ने मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी की, केक काटकर खुशी मनाई और फिर सिएरा से कवर हटाया गया। गाड़ी की चाबी मिलते ही मंत्री खुद SUV चलाकर पवेलियन से बाहर निकालते नजर आए।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tata Tiago NRG
₹ 7.2 - 8.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मंत्री ने शेयर किया अपनी एक्सपीरियंस
वीडियो में मंत्री गणेश कुमार अपने एक्सपीरियंस भी शेयर करते हैं। उन्होंने बताया कि भले ही टाटा सिएरा की डिलीवरी देशभर में 15 जनवरी से शुरू हो गई थी। हालांकि, केरल में अभी आधिकारिक तौर पर रोलआउट नहीं हुआ था। इसके बावजूद श्री गोकुलम मोटर्स ने पहल करते हुए बिना किसी देरी या भ्रम के उन्हें राज्य का पहला ग्राहक बना दिया। मंत्री ने डीलरशिप की प्रोएक्टिव अप्रोच और स्मूद डिलीवरी एक्सपीरियंस के लिए धन्यवाद भी दिया।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
कंपनी ने सिएरा को तीन अलग-अलग पावरट्रेन के साथ उतारा है। इसमें 1.5-लीटर Kryojet टर्बो डीजल इंजन, बिल्कुल नया 1.5-लीटर TGDi Hyperion पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर NA पेट्रोल इंजन शामिल है। डीजल इंजन 118 PS की पावर और मैनुअल में 260 Nm व ऑटोमैटिक में 280 Nm का टॉर्क देता है। वहीं, 1.5-लीटर NA Revotron पेट्रोल इंजन 106 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




