व्हीकल मॉडिफिकेशन पर केरल हाई कोर्ट का फरमान, एक्सीडेंट रिपोर्ट में इनके फोटो-वीडियो शामिल करें
न्यायमूर्ति अनिल के. नरेंद्रन और न्यायमूर्ति एस. मुरली कृष्ण की खंडपीठ ने हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई एक याचिका पर यह आदेश दिया। यह याचिका गाड़ियों में गैर-कानूनी मॉडिफिकेशन से जुड़ी थी। पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे एक्सीडेंट में शामिल गाड़ियों की अच्छे से जांच करें।

कई लोग गाड़ी को खरीदने के बाद उसमें कई तरह के मॉडिफिकेशन कराते हैं। इसमें गाड़ी के एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक काफी कुछ शामिल रहता है। देश के कई राज्यों में लोग इस तरह के मॉडिफिकेशन कराते हैं। हालांकि, इसे गैर-कानूनी भी माना जाता है। इसके बाद भी देश भर में ऐसे व्हीकल ओनर्स की बड़ी संख्या है, जो गाड़ियों में मॉडिफिकेशन कराते हैं। केरल में गाड़ियों का मॉडिफिकेशन काफी पॉपुलर है। अब केरल हाई कोर्ट ने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि दुर्घटनाओं में शामिल, गैर-कानूनी तरीके से मॉडिफाई की गई गाड़ियों की कलर फोटोज और वीडियो ई-डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट (e-DAR) पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।
न्यायमूर्ति अनिल के. नरेंद्रन और न्यायमूर्ति एस. मुरली कृष्ण की खंडपीठ ने हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई एक याचिका पर यह आदेश जारी किया। यह याचिका गाड़ियों में अनऑथराइजड मॉडिफिकेशन से जुड़ी थी। पीठ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे दुर्घटनाओं में शामिल गाड़ियों की अच्छी तरह से जांच करें। साथ ही, अगर किसी गाड़ी में ऐसे नियम-उल्लंघन या मॉडिफिकेशन पाए जाते हैं जो सेफ्टी नॉर्म्स को पूरा नहीं करते, या जिनसे गाड़ी की चपेट में आने वाले व्यक्ति को गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है, तो उनकी डिटेल भी रिपोर्ट में शामिल करें।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Brezza
₹ 7.4 - 13.71 लाख
Mahindra Thar OG
₹ 10.32 - 18.99 लाख
Mercedes-Benz S-Class
₹ 2.2 - 2.38 करोड़
Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख
Bajaj Pulsar 150
₹ 1.15 - 1.29 लाख
Honda SP 125
₹ 90,498 - 98,086
ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर मोटर वाहन एक्ट के तहत सजा हो सकती है। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि e-DAR पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली डिटेल रिपोर्ट में गाड़ी में किए गए वे सभी गैर-कानूनी बदलाव शामिल होने चाहिए, जिनसे गाड़ी की परफॉरमेंस बढ़ सकती है। परिवहन आयुक्त ने एक्सीडेंट रिपोर्ट की प्रिंटेड कॉपीज से जुड़ी एक टेक्निकल प्रॉब्लम की तरफ ध्यान दिलाया, जिसमें पोर्टल पर अपलोड की गई तस्वीरें दिखाई नहीं दे रही थीं। अदालत ने इस समस्या को सुलझाने के लिए नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) को भी मामले में शामिल किया।
एक मॉडिफिकेशन पर ₹5000 का चालान
इससे पहले भी न्यायमूर्ति अनिल के. नरेंद्रन और न्यायमूर्ति एस. मुरली कृष्ण की इसी खंडपीठ ने प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिया था कि वे गैर-कानूनी मॉडिफिकेशन वाली गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इनमें आफ्टरमार्केट लाइट्स, रेड और ब्लू स्ट्रोब लाइट्स, व्हील स्पेसर्स, गाड़ी की बॉडी से बाहर निकले हुए बड़े और चौड़े टायर्स, आफ्टरमार्केट एग्जॉस्ट, फ्लेम-थ्रोइंग किट आदि शामिल हैं। अदालत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि ऐसी गाड़ियां सार्वजनिक सड़कों पर पाई जाती हैं, तो प्रत्येक मॉडिफिकेशन के लिए 5,000 रुपए का चालान काटा जाए। यानी गाड़ी में दो मॉडिफिकेशन हैं तब चालान 10,000 रुपए का हो जाएगा।
अदालत ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह से मॉडिफाई की गई गाड़ियों का इस्तेमाल अन्य सड़क यूजर्स की जान को खतरे में डाल सकता है। ये व्हीकल सरकारी नियमों और कानूनों का पालन नहीं करते हैं और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन सकते हैं।
लीगल मॉडिफिकेशन में ये बातें शामिल
ऑनलाइन सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केरल सरकार ने राज्य में कार ओनर्स के लिए 7 तरह के मॉडिफिकेशन को कानूनी मान्यता दे दी है। इनमें गाड़ी के कलर्स में बदलाव, इंजन बदलना, चेसिस फ्रेम को बदलना या उसकी मरम्मत करना, बॉडी स्ट्रक्चर में बदलाव, फ्यूल में बदलाव, प्रोपल्शन किट को अपग्रेड करना और दिव्यांग ड्राइवरों या यात्रियों की सुविधा के लिए किए जाने वाले बदलाव शामिल हैं। इनमें से कोई भी बदलाव करने से पहले, व्हीकल ओनर्स को अपने स्थानीय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में आवेदन देकर अनुमति लेनी होगी।

