Hindi Newsऑटो न्यूज़Kerala Buys More Hero Xpulse Bikes than Any other, check all details
सब कुछ छोड़ हीरो की एडवेंचर बाइक पर टूटे इस राज्य के लोग, खरीदारी में सबको छोड़ा पीछे; कीमत घटकर ₹1.62 लाख हुई

सब कुछ छोड़ हीरो की एडवेंचर बाइक पर टूटे इस राज्य के लोग, खरीदारी में सबको छोड़ा पीछे; कीमत घटकर ₹1.62 लाख हुई

संक्षेप:

भारत में हीरो एक्सपल्स (Hero Xpulse) का जलवा बढ़ता जा रहा है। केरल राज्य में एक्सपल्स (Xpulse) बाइक सबसे ज्यादा बिक रही है। आइए जानते हैं कि केरल हीरो का ‘एडवेंचर किंगडम’ क्यों बन रहा है।

Oct 21, 2025 02:15 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की एक्सपल्स (Xpulse) बाइक का क्रेज पूरे भारत में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे ज्यादा हीरो एक्सपल्स (Hero Xpulse) बाइकें केरल राज्य में बिकती हैं। जी हां, गॉड्स ऑउन कंट्री (God’s Own Country) अब एक्सपल्स आउन कंट्री (Xpulse’s Own Country) बन चुका है। कंपनी के मुताबिक, केरल भारत का सबसे बड़ा प्रीमियम मार्केट है और यहां हीरो एक्सपल्स (Hero Xpulse) बाइक्स की सबसे ज्यादा संख्या सड़क पर चल रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:भूल जाओ पेट्रोल और CNG, अब बायो गैस से भी दौड़ेगी मारुति विक्टोरिस

केरल में एक्सपल्स का इतना क्रेज क्यों?

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) का कहना है कि इसके पीछे तीन बड़े कारण हैं।

1- पहाड़ियों और हाईवे का परफेक्ट कॉम्बो

केरल का भूगोल ही ऐसा है। जैसे एक तरफ हरे-भरे पहाड़ और दूसरी ओर तटीय हाईवे। ऐसे रास्तों पर हल्की एडवेंचर बाइक, जैसे Xpulse 200 या 210, एकदम परफेक्ट फिट बैठती है। लोग इसे रोजाना कम्यूटिंग और वीकेंड राइड्स दोनों के लिए इस्तेमाल करते हैं।

2- प्रीमियम डीलरशिप का मजबूत नेटवर्क

हीरो (Hero) ने केरल में अपने प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क की शुरुआत काफी पहले कर दी थी। आज पूरे भारत में हीरो (Hero) की 100 प्रीमियम शोरूम्स हैं, जिनमें से 11 सिर्फ केरल में हैं। कोझिकोड (Kozhikode) में खुला पहला फ्लैगशिप शोरूम (Flagship Showroom) हीरो के प्रीमियम रेंज के लिए गेमचेंजर साबित हुआ।

यहां हर प्रोडक्ट के लिए अलग सेक्शन बनाए गए हैं। इसमें हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson), एक्सप्लस (Xpulse), एक्सट्रीम (Xtreme), विडा इलेक्ट्रिक (Vida Electric) शामिल हैं। इससे ग्राहकों को टेस्ट राइड, एक्सेसरीज और राइडिंग इवेंट्स का खास अनुभव मिलता है।

3- GST कट और त्योहारों ने बढ़ाया सेल्स बूस्ट

हाल ही में GST 2.0 टैक्स रिवीजन के तहत 350cc तक की पेट्रोल बाइक्स पर टैक्स घटाया गया है। Xpulse 200 और 210 इस स्लैब में आती हैं, जिससे ये अब पहले से ज्यादा अफोर्डेबल हो गई हैं। उसी के साथ ओनम (Onam) सीजन में डिमांड इतनी बढ़ी कि हीरो (Hero) की सेकेंड हाफ सेल्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

आने वाली है हीरो एक्सपल्स 400

हीरो (Hero) ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही एक हाई-कैपेसिटी एक्सप्लस 400 (Xpulse 400) पर काम कर रहा है। यह बाइक हीरो रैली 450 (Hero Rally 450) से इंस्पायर्ड होगी और लॉन्ग राइडर्स व टूरिंग फैंस के लिए डिजाइन की जा रही है। भले ही लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन कंपनी ने कहा है कि यह प्रोडक्शन प्लानिंग स्टेज में पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें:धनतेसर से दिवाली तक, मारुति कारों पर ₹1.40 लाख की छूट के आखिरी 3 दिन

ग्लेमर X – दिवाली में नया धमाका

हीरो दिवाली 2025 (Hero Diwali 2025) के आस-पास ग्लेमर X (125cc) लॉन्च करने जा रहा है। यह मौजूदा ग्लेमर (Glamour) का अपग्रेडेड वर्जन होगा, जिसमें अधिक फीचर्स और प्रीमियम फिनिशिंग मिलेगी।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।