भारत में लॉन्च हुआ फुल चार्ज पर 180 km दौड़ने वाला यह स्कूटर, 115 kmph है टॉप स्पीड; जानिए खासियत
कीवे इंडिया (Keeway India) ने देश में अपना पहला प्रीमियम और परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस नए स्कूटर का नाम 'कीवे हाइपवोल्ट-आर' (Keeway Hypevolt-R) रखा गया है।

भारतीय मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कीवे इंडिया (Keeway India) ने देश में अपना पहला प्रीमियम और परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इस नए स्कूटर का नाम 'कीवे हाइपवोल्ट-आर' (Keeway Hypevolt-R) रखा गया है। कंपनी ने इसे 1.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो मात्र 5,000 रुपये देकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। आइए जानते हैं लॉन्च हुए इस स्कूटर के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज के बारे में विस्तार से।
एकदम हटके है इसका डिजाइन
इस स्कूटर का डिजाइन आम स्कूटर्स जैसा बिल्कुल नहीं है। इसमें बीच में एक स्पाइन (उभार) दिया गया है। यानी यह फ्लेट फ्लोरबोर्ड वाला स्कूटर नहीं है। हालांकि, राइडर और पीछे बैठने वाले के लिए फ्लेट सीट दी गई है, जो काफी आरामदायक है। इसके हेडलाइट्स फ्रंट एप्रन पर ऊपर से नीचे की तरफ दिए गए हैं। इसका पिछला हिस्सा थोड़ा छोटा है, जो इसे बॉबर मोटरसाइकिल जैसा मस्कुलर लुक देता है। यह दो शानदार कलर्स क्रिस्टल व्हाइट और प्लेटिनम ग्रे में मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Keeway Hypevolt-R
₹ 2 लाख
कमाल हैं स्कूटर के फीचर्स
फीचर्स के मामले में यह स्कूटर किसी लग्जरी कार से कम नहीं है। इसमें 5-इंच का टीएफटी (TFT) डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और मैप्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, स्कूटर में बिना चाबी के स्टार्ट होने वाला कीलेस गो, ट्रैक्शन कंट्रोल और दोनों पहियों में एबीएस मिलता है। चढ़ाई और ढलान के लिए हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। सेफ्टी को और बढ़ाने के लिए इसमें रिवर्स कैमरा के साथ ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन और कुछ एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स (ADAS) भी जोड़े गए हैं।
हवा से बातें करने वाली स्पीड
परफॉर्मेंस के मामले में कीवे हाइपवोल्ट-आर बेहद पावरफुल है। इसमें दी गई इलेक्ट्रिक मोटर करीब 16 bhp की पावर जनरेट करती है। इस दमदार पावर की वजह से स्कूटर सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। राइडिंग को मजेदार बनाने के लिए इसमें तीन मोड्स इको, नॉर्मल और स्पोर्ट दिए गए हैं।
180 किमी की लंबी रेंज
इस स्कूटर में दो बैटरी दी गई हैं, जिन्हें आप आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आप बैटरी निकालकर अपने फ्लैट या घर के अंदर ले जाकर चार्ज कर सकते हैं। इन दोनों बैटरियों की कुल कैपिसिटी 5 kWh है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरा चार्ज होने पर यह स्कूटर 180 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इन बैटरियों को 0 से 80 परसेंट चार्ज होने में मात्र 3 घंटे का समय लगता है। खराब रास्तों के लिए इसमें 14-इंच के अलॉय व्हील्स और सामान के लिए 27 लीटर का बड़ा स्पेस मिलता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


