Hindi Newsऑटो न्यूज़kawasaki z650-z650RS discounted up to rs 27000 in january 2026
Kawasaki ने बाइक लवर्स को दिया तोहफा, Z650 और Z650RS हुई ₹27000 तक सस्ती, जानें नई कीमतें

Kawasaki ने बाइक लवर्स को दिया तोहफा, Z650 और Z650RS हुई ₹27000 तक सस्ती, जानें नई कीमतें

संक्षेप:

कावासाकी इंडिया ने नए साल की शुरुआत बाइक लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी के साथ की है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर मिडिलवेट बाइक्स Kawasaki Z650 और Z650RS पर 27 हजार रुपये तक का डिस्काउंट अनाउंस किया है।

Jan 18, 2026 04:27 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कावासाकी इंडिया ने नए साल की शुरुआत बाइक लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी के साथ की है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर मिडिलवेट बाइक्स Kawasaki Z650 और Z650RS पर 27 हजार रुपये तक का डिस्काउंट अनाउंस किया है। यह ऑफर 31 जनवरी, 2026 तक वैलिड रहेगा। इससे पहले कावासाकी ने Ninja और Versys रेंज पर भी कीमतों में कटौती की थी। खास बात यह है कि ये डिस्काउंट सीमित समय और चुनिंदा स्टॉक पर लागू होंगे। ऐसे में जो लोग लंबे समय से इन बाइक्स का इंतजार कर रहे थे उनके लिए यह सही मौका हो सकता है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अब इतनी रह गई कीमत

डिस्काउंट के बाद Kawasaki Z650RS अब और भी ज्यादा आकर्षक बन गई है। नियो-रेट्रो स्टाइल वाली इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 20 हजार रुपये घटकर 7.63 लाख रुपये हो गई है। वहीं, Z650 पर इससे भी बड़ा फायदा दिया गया है। इस स्ट्रीटफाइटर बाइक की कीमत में 27 हजार रुपये की कटौती की गई है जिसके बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये हो गई है। बता दें कि ये ऑफर सिर्फ MY25 यानी 2025 में मैन्युफैक्चर हुई बाइक्स पर लागू हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Z650RS

Kawasaki Z650RS

₹ 7.69 - 7.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki  W175

Kawasaki W175

₹ 1.13 - 1.35 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Eliminator

Kawasaki Eliminator

₹ 5.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki KX112

Kawasaki KX112

₹ 4.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Z900

Kawasaki Z900

₹ 9.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki KX65

Kawasaki KX65

₹ 3.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Z650 और Z650RS दोनों में एक जैसा 649cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल ट्विन इंजन मिलता है, जो E20 फ्यूल के लिए पूरी तरह कंप्लायंट है। यह इंजन 68hp की पावर और 64Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी मौजूद है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है। खास बात यह है कि कावासाकी का यह इंजन 180-डिग्री फायरिंग ऑर्डर के साथ आता है, जो आजकल ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 270-डिग्री सेटअप से अलग है।

दूसरे मॉडलों पर भी छूट

मौजूदा कीमतों पर नजर डालें तो Z650 और Z650RS का सीधा मुकाबला बाजार में लगभग नहीं के बराबर है। ज्यादातर ट्विन-सिलेंडर बाइक्स अब 750cc से 800cc सेगमेंट में पहुंच चुकी हैं। ऐसे में कावासाकी की 650cc बाइक्स एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसके अलावा, कावासाकी इंडिया ने अपनी बाकी लाइनअप पर भी भारी छूट दी है। कुल मिलाकर, जनवरी 2026 कावासाकी बाइक खरीदने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।