कावासाकी Z300 की पहली झलक आई सामने, जल्द शुरू होगी बुकिंग; जानिए डिटेल्स
कावासाकी ने अपनी नई स्ट्रीटफाइटर बाइक Z300 की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट के दौरान इस बाइक से पर्दा उठाया। इसकी बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो सकती है।

कावासाकी ने अपनी नई स्ट्रीटफाइटर बाइक Z300 की पहली झलक दिखा दी है। कंपनी ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित एक इवेंट के दौरान इस बाइक से पर्दा उठाया। यह बाइक भारत में कंपनी की Z सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल बन सकती है। इसका डिजाइन काफी हद तक बड़ी कावासाकी Z900 से मिलता-जुलता है। बाइक में कंपनी की खास शार्प स्टाइलिंग और अग्रेसिव रोडस्टर लुक देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो सकती है। जबकि कीमत और फीचर्स का खुलासा 20 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं बाइक के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसा हो सकता है पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें निंजा 300 वाला 296cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि इस इंजन का पावर आउटपुट निंजा 300 के आसपास रह सकता है। निंजा 300 में यह इंजन 38.4bhp की पावर और 26.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अगर Z300 में भी इसी तरह की ट्यूनिंग मिलती है, तो यह बाइक उन लोगों को पसंद आ सकती है, जो दमदार इंजन के साथ स्पोर्टी राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kawasaki W175
₹ 1.13 - 1.35 लाख
Honda Unicorn
₹ 1.2 लाख
Honda SP160
₹ 1.18 - 1.24 लाख
Yamaha RX 100
₹ 1 लाख से शुरू
Bajaj Pulsar 150
₹ 1.15 - 1.29 लाख
मिल सकता है 17-इंच का अलॉय व्हील्स
बाइक के हार्डवेयर की बात करें तो कावासाकी Z300 में निंजा 300 से मिलते-जुलते सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है। इसके अलावा, बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स मिलने की संभावना है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर पेटल डिस्क ब्रेक और सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS दिया जा सकता है। हालांकि, इन सभी फीचर्स का कंफर्मेशन कंपनी की तरफ से आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही होगी।
धांसू होंगे बाइक के फीचर्स
फीचर्स के मामले में Z300 अपने प्लेटफॉर्म से जुड़ी निंजा 300 से आगे निकल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें पुराने सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की जगह नया TFT डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है। अगर कंपनी इन फीचर्स को बाइक में शामिल करती है, तो इससे राइडर्स को रास्ता देखने और जरूरी जानकारी हासिल करने में आसानी होगी।
इतनी हो सकती है कीमत
अब बात कीमत की करें तो भारत में कावासाकी निंजा 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपये है। ऐसे में उम्मीद है कि नई Z300 की कीमत इससे कम रखी जा सकती है। फेयर्ड डिजाइन के मुकाबले स्ट्रीटफाइटर में कम बॉडीवर्क होने से कंपनी को लागत कम रखने में मदद मिल सकती है। हालांकि, TFT डिस्प्ले जैसे नए फीचर्स कीमत पर असर डाल सकते हैं। अगर कावासाकी इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये से कम रखती है, तो यह बाइक कंपनी की Z सीरीज में एंट्री का नया ऑप्शन बन सकती है।

