इंतजार खत्म; इस दिन भारत में लॉन्च होगी कावासाकी Z300, 19 अक्टूबर से बुकिंग शुरू; जानिए खासियत
कावासाकी अपनी नई स्ट्रीट-नेकेड बाइक Z300 को इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि यह नई बाइक 20 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च होगी।

बाइक लवर्स के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कावासाकी अपनी नई स्ट्रीट-नेकेड बाइक Z300 को इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि यह नई धांसू बाइक इंडिया में 20 अक्टूबर, 2026 को लॉन्च होगी। कंपनी की ही निन्जा 300 (Ninja 300) के प्लेटफॉर्म पर बनी यह बाइक कावासाकी की Z-सीरीज की सबसे सस्ती और शुरुआती बाइक होगी। अगर आप इसे बुक करना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। जबकि इसकी कीमत, वैरिएंट्स और पूरे फीचर्स 20 अक्टूबर को सामने आएंगे।
युवाओं के बीच जबरदस्त क्रेज
कावासाकी Z300 का इंडिया में आना कंपनी के लिए एक बहुत बड़ा मूव है। दरअसल, इससे कंपनी को नेकेड स्ट्रीट-फाइटर सेगमेंट में अपनी जगह बनाने का मौका मिलेगा। आजकल युवाओं के बीच इस टाइप की बाइक्स का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसे देखते हुए बाकी कंपनियां भी अपने मॉडल ला रही हैं। लुक और डिजाइन की बात करें तो नई Z300 काफी हद तक बड़ी Z900 जैसी ही दिखेगी। इसमें दोहरी हेडलाइट्स, एग्रेसिव कट्स वाला मस्कुलर फ्यूल टैंक और एक धांसू फ्रेम देखने को मिलेगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kawasaki W175
₹ 1.13 - 1.35 लाख
Honda Unicorn
₹ 1.2 लाख
Honda SP160
₹ 1.18 - 1.24 लाख
Yamaha RX 100
₹ 1 लाख से शुरू
Bajaj Pulsar 150
₹ 1.15 - 1.29 लाख
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
परफॉर्मेंस की बात करें तो कावासाकी Z300 में निन्जा 300 वाला ही पावरफुल 296cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह इंजन 39bhp की पावर और 26.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। हालांकि, निन्जा 300 के पुराने क्लस्टर के मुकाबले Z300 में स्मार्ट टेक फीचर्स मिलेंगे। इसमें नया TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स के साथ आएगा। इससे राइड करते टाइम रास्ते की जानकारी और कॉल्स के अलर्ट्स आसानी से स्क्रीन पर मिल जाएंगे।
फीचर्स भी हैं शानदार
बाइक के बाकी पार्ट्स भी ज्यादातर निन्जा 300 जैसे ही रहने वाले हैं। इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स, पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन, 17-इंच के अलॉय व्हील्स और डुअल-चैनल ABS के साथ दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक मिलने की उम्मीद है। कम्फर्ट का पूरा ध्यान रखते हुए इसमें चौड़ा हैंडलबार दिया गया है, जिससे राइडर को एकदम सीधी और कम्फर्टेबल सिटिंग पोजीशन मिलेगी। डेली यूज और शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए यह निन्जा 300 से ज्यादा कम्फर्टेबल ऑप्शन साबित होगी। यह बाइक मुख्य रूप से ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन्स में आ सकती है।
इतनी हो सकती है कीमत
प्राइस और कॉम्पिटिशन की बात करें तो इस समय कावासाकी निन्जा 300 की एक्स-शोरूम कीमत 3.34 लाख रुपये है। इसमें फेयरिंग न होने और नए फीचर्स की वजह से Z300 का प्राइस 3 लाख रुपये के आसपास या उससे थोड़ा कम रखा जा सकता है। अगर कंपनी इसे सही प्राइस पर लॉन्च करती है, तो मार्केट में इसका सीधा मुकाबला केटीएम 390 ड्यूक और टीवीएस अपाचे RTR 310 जैसी पॉपुलर बाइक्स से होने वाला है। कम बजट में एक प्रीमियम और पावरफुल बाइक चाहने वालों के लिए यह एक बहुत बढ़िया ऑप्शन बनेगी।


