
फौरन लपक लो डील! सीधे ₹25000 की छूट के साथ मिल रही ये एडवेंचर बाइक, ऑफर दिसंबर तक वैलिड
कावासाकी ने अपनी एडवेंचर बाइक Versys-X 300 पर बड़ा ऑफर दिया है। इस बाइक पर फिलहाल सीधे 25,000 रुपये की छूट मिल रही है। बता दें कि अभी इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये है।
अगर आप साल के आखिर में नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कावासाकी ने अपनी एडवेंचर बाइक Versys-X 300 पर बड़ा ऑफर दिया है। इस बाइक पर फिलहाल सीधे 25,000 रुपये की छूट मिल रही है। बता दें कि अभी इसकी एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये है। हालांकि, डिस्काउंट के बाद यह बाइक 3.24 लाख रुपये में मिल रही है। हालांकि, यह डिस्काउंट सिर्फ MY25 मॉडल पर ही मिल रहा है। कंपनी ने MY26 मॉडल्स की बिक्री भी शुरू कर दी है जिसमें नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं।






GST 2.0 में घटी कीमत
कावासाकी Versys-X 300 उन लोगों के लिए खास है जो कम कैपेसिटी वाली, लेकिन ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ आने वाली एडवेंचर बाइक चाहते हैं। इस सेगमेंट में फिलहाल यह इकलौती ऐसी बाइक है जो ट्विन-सिलेंडर सेटअप के साथ आती है। हाल ही में लागू हुए GST 2.0 नियमों के चलते इसकी कीमत पहले के मुकाबले पहले ही कम हो चुकी थी। अब 25,000 रुपये की एडिशनल छूट ने इस डील को और भी अट्रैक्टिव बना दिया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Versys X 300
₹ 3.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki KLX230RS
₹ 1.79 - 4.81 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Harley-Davidson X440 T
₹ 2.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 SMC R
₹ 3.3 - 3.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Scrambler 400 XC
₹ 2.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Enduro R
₹ 3.54 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
राइडिंग एक्सपीरियंस है शानदार
रोड टेस्ट के दौरान यह बात सामने आई थी कि Versys-X 300 की राइडिंग एक्सपीरियंस अपने सेगमेंट में अलग पहचान रखती है। इसका बड़ा कारण इसका स्मूद ट्विन-सिलेंडर इंजन है। हालांकि, बाइक का डिजाइन और कुछ फीचर्स अब थोड़ा पुराने जरूर लगते हैं। इसके अलावा, कावासाकी का डीलर नेटवर्क भारत में कुछ दूसरी कंपनियों जितना बड़ा नहीं है। इससे सर्विस व स्पेयर पार्ट्स का खर्च भी थोड़ा ज्यादा हो सकता है।
डिस्क्लेमर: बाइक्स पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में बाइक खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




