Hindi Newsऑटो न्यूज़Kawasaki Versys-X 300 gets up to Rs 76,000 benefits, check all details
एक झटके में ₹76,000 तक सस्ती हुई ये धाकड़ बाइक, कैश डिस्काउंट के साथ फ्री एक्सेसरीज; स्टॉक खाली करने के चक्कर में कंपनी

एक झटके में ₹76,000 तक सस्ती हुई ये धाकड़ बाइक, कैश डिस्काउंट के साथ फ्री एक्सेसरीज; स्टॉक खाली करने के चक्कर में कंपनी

संक्षेप:

अगर आप लंबे टूर, एडवेंचर राइडिंग और भरोसेमंद जापानी क्वॉलिटी चाहते हैं, तो कावासाकी Versys-X 300 पर मिल रहा यह ऑफर मिस नहीं करना चाहिए। खासकर MY25 मॉडल पर मिलने वाले 76,000 रुपये तक के फायदा इसे पहले से कहीं ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी बना देता है।

Jan 19, 2026 04:56 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अगर आप एक एडवेंचर टूरर बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। कावासाकी (Kawasaki) अपनी सबसे किफायती एडवेंचर बाइक Versys-X 300 पर 76,000 रुपये तक का जबरदस्त बेनिफिट ऑफर दे रही है। कंपनी ये ऑफर MY25 और MY26 दोनों मॉडलों पर दे रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:ब्रेजा और विक्टोरिस... इन 2 SUV को खरीदने से पहले देख लो डिस्काउंट की डिटेल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Versys X 300

Kawasaki Versys X 300

₹ 3.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki KLX230RS

Kawasaki KLX230RS

₹ 1.79 - 4.81 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Triumph Scrambler 400 XC

Triumph Scrambler 400 XC

₹ 2.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM 390 Enduro R

KTM 390 Enduro R

₹ 3.41 - 3.54 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki KX65

Kawasaki KX65

₹ 3.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki KLX 110RL

Kawasaki KLX 110RL

₹ 2.88 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्यों दिया जा रहा इतना बड़ा ऑफर?

कावासाकी (Kawasaki) अपने MY25 मॉडल्स के बचे हुए स्टॉक को क्लियर करना चाहती है और साथ ही Versys-X 300 की बिक्री को बढ़ाना चाहती है। इसी वजह से दिसंबर में 25,000 रुपये की छूट देने के बाद अब कंपनी ने बेनिफिट्स को और बढ़ा दिया है।

MY25 और MY26 मॉडल पर कितना फायदा?

कावासाकी Versys-X 300: जनवरी 2026 के फायदे
मॉडलMY25 कावासाकी Versys-X 300MY26 कावासाकी Versys-X 300
कैश डिस्काउंट₹30,000₹20,000
फ्री एक्सेसरीज ₹46,000₹46,000
टोटल बेनिफिट₹76,000₹66,000
इफेक्टिव प्राइस (एक्स-शोरूम)₹3.19 लाख₹3.29 लाख
* यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक या स्टॉक खत्म होने तक मान्य है।

कावासाकी Versys-X 300 पर मिलने वाले फायदे

कावासाकी Versys-X 300 के MY25 मॉडल पर 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 46,000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज मिल रही है। इस पर कुल 76,000 रुपये तक की बचत हो रही है।

वहीं, MY26 मॉडल पर कंपनी 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। कंपनी इस मॉडल पर 46,000 रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज भी दे रही है। इससे MY26 मॉडल पर कुल फायदा 66,000 रुपये तक पहुंच जाता है। यह ऑफर 31 जनवरी 2025 तक या स्टॉक खत्म होने तक वैलिड है।

कौन-सी फ्री एक्सेसरीज मिल रही?

कंपनी ग्राहकों को फ्री एक्सेसरीज के तौर पर सेंटर स्टैंड, या हार्ड पैनियर्स (34 लीटर की कुल स्टोरेज क्षमता) जैसे ऑप्शन दे रही है। ग्राहक इन दोनों में से कोई एक एक्सेसरी चुन सकते हैं।

ये भी पढ़ें:7-सीटर, सेडान और वैन सेगमेंट में मारुति की 3 नंबर-1 कार, इस महीने मिल रहीं सस्ती

ऑफर के बाद कितनी हुई कीमत?

इन बेनिफिट्स के बाद बाइक की प्रभावी कीमत MY25 कावासाकी Versys-X 300 के लिए 3.19 लाख (एक्स-शोरूम) तक हो जाती है। वहीं, MY26 कावासाकी Versys-X 300 के लिए 3.29 लाख (एक्स-शोरूम) है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।