6 महीने पहले लॉन्च हई ये बाइक हुई ₹30000 सस्ती, ₹46000 की एक्सेसरीज भी फ्री; कीमत इतनी रह गई
इस मोटरसाइकिल को खरीदते वक्त ग्राहक सेंटर स्टैंड और हार्ड पैनियर्स में से भी चुन सकते हैं, जिनकी कुल कैपेसिटी 34 लीटर है। अलग-अलग देखें तो, सेंटर स्टैंड की कीमत 22,940 रुपए और हार्ड पैनियर सेट की कीमत 45,880 रुपए है।

कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) ने MY25 वर्सिस-X 300 पर डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज देने का ऐलान किया है। इसके चलते ग्राहकों को 30,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही, इस पर 46,000 रुपए की फ्री एक्सेसरीज भी पा सकते हैं। यह ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक वैलिड है। इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत पहले 3,49,000 रुपए थी, जो 30,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद घटकर 3,19,000 रुपए हो गई है। कंपनी ने इसे 6 महीने पहले पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। इस ऑफर ने इसे भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और KTM 390 एडवेंचर X जैसे सिंगल-सिलेंडर मॉडल के बराबर ला दिया है।






ग्राहकों को ये बेनिफिट भी मिलेंगे
इस मोटरसाइकिल को खरीदते वक्त ग्राहक सेंटर स्टैंड और हार्ड पैनियर्स में से भी चुन सकते हैं, जिनकी कुल कैपेसिटी 34 लीटर है। अलग-अलग देखें तो, सेंटर स्टैंड की कीमत 22,940 रुपए और हार्ड पैनियर सेट की कीमत 45,880 रुपए है। जो ग्राहक इसमें दिलचस्पी रखते हैं, वे ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी कावासाकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज के अलावा बाइक में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। चलिए इस मोटरसाइकिल के इंजन और फीचर्स के बारे में जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Versys X 300
₹ 3.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki KLX230RS
₹ 1.79 - 4.81 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Scrambler 400 XC
₹ 2.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 390 Enduro R
₹ 3.41 - 3.54 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki KLX 140R F
₹ 4.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki KX65
₹ 3.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कावासाकी वर्सिस-X 300 के इंजन
इस मोटरसाइकिल में 296cc, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 38.8bhp का पावर और 26Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। स्टील फ्रेम पर बनी यह बाइक 19-17-इंच स्पोक व्हील्स (ट्यूब-टाइप टायर्स के साथ) पर चलती है, जो टेलिस्कोपिक फोर्क्स और मोनोशॉक सस्पेंशन से सस्पेंडेड हैं। ब्रेकिंग दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क द्वारा की जाती है। साथ में, डुअल-चैनल ABS भी है जिसे बंद करने का कोई ऑप्शन नहीं है।
कावासाकी वर्सिस-X 300 के फीचर्स
फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के मामले में ये काफी सिंपल मोटरसाइकिल है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक सेमी-डिजिटल यूनिट है जिसमें सिर्फ जरूरी जानकारी डिस्प्ले होती है। इसमें ब्लूटूथ, राइड मोड या ट्रैक्शन कंट्रोल जैसी कोई फैंसी टेक नहीं है - जो आजकल आम बात हो गई है। यह असल में कम्फर्ट के मामले में बेहतरीन है, जिसमें एक एब्जॉर्बेंट सस्पेंशन सेटअप और कम्फर्टेबल सीटिंग एर्गोनॉमिक्स है, जिसमें एक बड़ी सीट और फुटपेग और हैंडलबार इस तरह से पोजीशन किए गए हैं कि एक सीधी और न्यूट्रल राइडिंग पोजीशन मिले। इसे दो कलर ऑप्शन कैंडी लाइम ग्रीन टाइप 3 / मैटेलिक फ्लैट स्पार्कल ब्लैक और मैटेलिक ओशन ब्लू / पर्ल रोबोटिक व्हाइट शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


