इस कावासाकी निंजा मोटरसाइकिल पर फ्री मिल रही 83,000 की ये दमदार एक्सेसरीज, झटका लगने से बचाएगा
यह ऑफर 31 मई 2026 तक वैलिड है। मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये फ्री स्टीयरिंग डैम्पर टैंक स्लैपर यानी अचानक झटके से बचाने में मदद करेगा और मोटरसाइकिल को कंट्रोल में रखेगा। यह उन राइडर्स के लिए काफी उपयोगी होगा जो ZX-6R को ट्रैक पर ले जाने की सोच रहे हैं।

कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) अपनी मोटरसाइकिल की सेल को बढ़ाने के लिए कई नए प्रयास कर रही है। खासकर, वो अपने पोर्टफिलियो के महंगे मॉडल पर ज्यादा बेहतरीन ऑफर ला रही है। इसमें डिस्काउंट के साथ फ्री एक्सेसरीज शामिल रहती है। अब कंपनी ने निंजा ZX-6R पर एक नए ऑफर की घोषणा की है। अब निंजा ZX-6R खरीदने पर 83,000 रुपए का ओहलिन स्टीयरिंग डैम्पर (Ohlins Steering Damper) फ्री दे रही है।
यह ऑफर 31 मई 2026 तक वैलिड है। बता दें कि इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये फ्री स्टीयरिंग डैम्पर टैंक स्लैपर यानी अचानक झटके से बचाने में मदद करेगा और मोटरसाइकिल को कंट्रोल में रखेगा। यह उन राइडर्स के लिए काफी उपयोगी होगा जो ZX-6R को ट्रैक पर ले जाने की सोच रहे हैं, क्योंकि यह तेज स्पीड पर बाइक की स्थिरता को बेहतर बनाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Kawasaki Ninja ZX 6R
₹ 12.49 लाख
Honda CB650R
₹ 10.3 लाख
Honda CBR650R
₹ 11.16 लाख
Triumph Street Triple
₹ 10.86 - 13.23 लाख
Honda CB1000 Hornet SP
₹ 12.36 लाख
KTM 890 Duke R
₹ 14.5 लाख
फ्री स्टीयरिंग डैम्पर के अलावा, ZX-6R में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी भी वही 636cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन लगा है जो 124bhp की पावर और 69Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है, जिसमें स्टैंडर्ड तौर पर स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच दिया गया है।
यह मोटरसाइकिल एक प्रेस्ड एल्युमिनियम पेरिमीटर फ्रेम पर बनी है और इसमें पूरी तरह से एडजस्ट होने वाला शोवा इनवर्टेड फोर्क और मोनोशॉक सेटअप लगा है। ब्रेकिंग के लिए आगे की तरफ डुअल-डिस्क सेटअप और पीछे की तरफ सिंगल-डिस्क सेटअप दिया गया है। साथ ही, ज्यादा सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS भी मौजूद है। निंजा ZX-6R में स्टैंडर्ड तौर पर ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, कई राइडिंग मोड्स और एक क्विकशिफ्टर मिलता है। इसका 4.3-इंच का TFT कंसोल स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा भी देता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


