
खुशखबरी: कावासाकी की इस स्पोर्टबाइक पर सीधे ₹2.50 लाख का कैश डिस्काउंट, अब खरीदने की मचेगी लूट!
कावासाकी जनवरी, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर स्पोर्टबाइक कावासाकी निंजा ZX-10R पर भी लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
दिग्गज मोटरसाइकिल निर्माता कावासाकी जनवरी, 2026 के दौरान अपने अलग-अलग मॉडलों पर बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी पॉपुलर स्पोर्टबाइक कावासाकी निंजा ZX-10R पर भी लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि इस दौरान कावासाकी निंजा ZX-10R खरीदने पर ग्राहकों को 2.50 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। बता दें कि यह डिस्काउंट ऑफर 31, जनवरी तक ही वैलिड है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं बाइक के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।





डुअल-चैनल ABS से लैस है बाइक
बता दें कि बाइक की पुरानी कीमत 20.79 लाख रुपये थी। हालांकि, इस डिस्काउंट के बाद बाइक की नई कीमत 18.29 लाख रुपये रह गई है। कावासाकी निंजा ZX-10R में शोवा BFF फोर्क्स और शोवा BFRC रियर मोनोशॉक दिया गया है। वहीं, ब्रेकिंग हार्डवेयर में डुअल 330mm फ्रंट डिस्क और डुअल-चैनल ABS के साथ सिंगल 220mm रियर डिस्क शामिल है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Ninja ZX-10R
₹ 20.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW S 1000 R
₹ 21.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ducati SuperSport 950
₹ 16.06 - 19.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Suzuki GSX R1000R
₹ 19.8 - 19.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ducati Panigale V2
₹ 19.12 - 21.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 1390 Super Duke R
₹ 22.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसा है बाइक का पावरट्रेन
पावरट्रेन के तौर पर बाइक में 998cc, इनलाइन-4-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 200bhp की अधिकतम पावर और 114.9Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बाइक का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। बता दें कि बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक TFT कंसोल, मल्टीपल राइडिंग मोड, डुअल-चैनल ABS, क्रूज कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
डिस्क्लेमर: कार और बाइक पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




