ये तो गजब हो गया! एक झटके में करीब ₹3 लाख सस्ती हुई ये सुपरबाइक; बस 30 अप्रैल तक है मौका
कावासाकी ने अपनी सबसे पॉपुलर और खतरनाक दिखने वाली बाइक निंजा ZX-10R पर पूरे 2.89 लाख रुपये की भारी-भरकम छूट दे दी है। मजे की बात ये है कि यह ऑफर पिछले महीने भी था।

अगर आप भी रफ्तार के दीवाने हैं तो कावासाकी आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। अगर आप लंबे समय से एक पावरफुल लीटर-क्लास बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो मान लीजिए कि इससे अच्छा मौका आपको दोबारा नहीं मिलने वाला। कंपनी ने अपनी सबसे पॉपुलर और खतरनाक दिखने वाली बाइक 'निंजा ZX-10R' पर पूरे 2.89 लाख रुपये की भारी-भरकम छूट दे दी है। मजे की बात ये है कि यह ऑफर पिछले महीने भी था। हालांकि, डिमांड इतनी बढ़ी कि कंपनी ने इसे 30 अप्रैल, 2026 तक के लिए बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।






अब कितने में मिलेगा बाइक?
इस बंपर डिस्काउंट के बाद निंजा ZX-10R की एक्स-शोरूम कीमत 20.79 लाख रुपये से घटकर सीधे 17.90 लाख रुपये रह गई है। यानी सीधे-सीधे करीब 3 लाख रुपये की बचत। इतने पैसों में तो एक शानदार सेकंड-हैंड कार आ जाए या फिर आप अपने लिए दुनिया के सबसे बेहतरीन राइडिंग गियर्स और हेलमेट खरीद सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखिएगा कि आरटीओ रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस के पैसे अभी भी पुरानी कीमत पर ही लगेंगे।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Ninja ZX-10R
₹ 20.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW S 1000 R
₹ 21.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ducati SuperSport 950
₹ 16.06 - 19.11 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ducati Panigale V2
₹ 19.12 - 21.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM 1390 Super Duke R
₹ 22.96 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Ducati Streetfighter V2
₹ 17.5 - 19.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार है बाइक का पावरट्रेन
अब अगर पावरट्रेन की बात करें तो इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसमें वही खूंखार 998cc का इंजन लगा है जो 202bhp की जबरदस्त पावर छोड़ता है। ये बाइक नए जमाने के E20 पेट्रोल पर भी आराम से चलती है। जब आप इसे खुली सड़क पर दौड़ाएंगे, तो इसकी रफ्तार और आवा सुनकर बगल से गुजरने वालों के पसीने छूट जाएंगे।
फीचर्स भी है दमदार
फीचर्स के मामले में भी कावासाकी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बाइक को कंट्रोल में रखने के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे धांसू फीचर्स दिए गए हैं। सबसे कूल है इसका 'क्विकशिफ्टर', जिसकी मदद से आप बिना क्लच दबाए खटाखट गियर बदल सकते हैं। साथ ही, अलग-अलग रास्तों और मौसम के हिसाब से आप इसके राइडिंग मोड्स भी बदल सकते हैं।
30 अप्रैल तक है मौका
कुल मिलाकर देखें तो अप्रैल का यह महीना सुपरबाइक लवर्स के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। कावासाकी की इस छूट ने निंजा ZX-10R को अपने सेगमेंट की सबसे किफायती और पैसा-वसूल बाइक बना दिया है। तो अगर आप भी इस 'ग्रीन मॉन्स्टर' को अपने घर की पार्किंग में खड़ा देखना चाहते हैं, तो देर मत कीजिए। आपके पास सिर्फ 30 अप्रैल तक का ही समय है। जल्दी से अपने नजदीकी डीलर के पास जाइए और इस लिमिटेड पीरियड ऑफर का फायदा उठाइए।
डिस्क्लेमर: कार और बाइक पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


