Hindi Newsऑटो न्यूज़kawasaki ninja and versys models are available with benefits of up to 55000 until 30 november
अरे वाह! कावासाकी की इन चार बाइक्स पर मिल रहा ₹55000 तक का फायदा; ऑफर 30 नवंबर तक वैलिड

अरे वाह! कावासाकी की इन चार बाइक्स पर मिल रहा ₹55000 तक का फायदा; ऑफर 30 नवंबर तक वैलिड

संक्षेप:

कावासाकी ने इस नवंबर बाइक लवर्स के लिए जबरदस्त ऑफर निकाल दिया है। कंपनी अपनी चार पॉपुलर बाइक्स Ninja 1100SX, Versys-X 300, Ninja 500 और Ninja 300 पर 55,000 रुपये तक का फायदा दे रही है।

Nov 18, 2025 11:07 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी कावासाकी ने इस नवंबर बाइक लवर्स के लिए जबरदस्त ऑफर निकाल दिया है। कंपनी अपनी चार पॉपुलर बाइक्स Ninja 1100SX, Versys-X 300, Ninja 500 और Ninja 300 पर 55,000 रुपये तक का फायदा दे रही है। ये फायदे कैशबैक वाउचर के रूप में मिलेंगे जिन्हें एक्स-शोरूम कीमत पर सीधे एडजस्ट किया जा सकता है। एचटी ऑटो में छपी एक खबर के अनुसार, यह ऑफर 30, नवंबर तक चलने वाला है। यानी प्रीमियम बाइक खरीदने का यह सही टाइम माना जा रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

यहां मिल रहा 55000 का फायदा

सबसे बड़ा फायदा Ninja 1100SX पर है। इस पर पूरे 55,000 रुपये का वाउचर मिल रहा है। यह कावासाकी की दमदार स्पोर्ट-टूरर बाइक है जिसमें 1,099cc का इनलाइन-4 इंजन, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, राइड मोड्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर मिलते हैं। हाईवे राइडिंग और पावरफुल परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए यह बाइक पहले ही बेस्ट चॉइस मानी जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Versys X 300

Kawasaki Versys X 300

₹ 3.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Ninja 300

Kawasaki Ninja 300

₹ 3.17 - 3.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Versys 650

Kawasaki Versys 650

₹ 7.93 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Versys 1100

Kawasaki Versys 1100

₹ 13.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Ninja 650

Kawasaki Ninja 650

₹ 7.27 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Ninja 500

Kawasaki Ninja 500

₹ 5.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कावासाकी Versys-X 300 पर भी बचत

दूसरी ओर एडवेंचर राइडर्स के लिए कावासाकी ने Versys-X 300 (MY25) पर 25,000 रुपये का ऑफर रखा है। बाइक को 296cc ट्विन-सिलेंडर इंजन, लंबी सस्पेंशन, 19-इंच फ्रंट व्हील और बड़ा 17-लीटर फ्यूल टैंक लंबी टूरिंग के लिए परफेक्ट बनाती हैं। खराब सड़कों पर इसकी पकड़ और हल्का वजन राइडिंग का मजा और बढ़ा देता है। एडवेंचर बाइकिंग शुरू करने वालों से लेकर एक्सपीरियंस्ड राइडर्स तक, यह मॉडल सबको पसंद आता है।

यहां मिल रहा 20000 का फायदा

स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में कावासाकी की नई एंट्री Ninja 500 भी ऑफर में है। इस पर 20,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। बता दें कि 451cc पैरेलल-ट्विन इंजन वाली यह बाइक लगभग 45bhp की पावर देती है और अपनी स्मूथ राइड व कंट्रोल के लिए जानी जाती है। सिटी हो या हाईवे, दोनों जगह यह अच्छा परफॉर्म करती है।

निंजा 300 पर भी फायदा

दूसरी ओर एंट्री-स्पोर्ट्स कैटेगरी में मशहूर Ninja 300 पर भी कंपनी ने 5,000 रुपये का वाउचर दिया है। बता दें कि 296cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन, स्पोर्टी लुक और किफायती मेंटेनेंस इस बाइक को युवा राइडर्स के बीच हमेशा से हिट बनाते आए हैं।

वाउचर के जरिए मिलेगा फायदा

बता दें कि कावासाकी ने कीमतें कम नहीं की हैं बल्कि वाउचर के जरिए ग्राहकों को सीधे फायदा दे रही है। ऐसे में एक्स-शोरूम प्राइस वही रहता है लेकिन जेब में बचत जरूर होती है। कुल मिलाकर, स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइक्स खरीदने वालों के लिए यह ऑफर एक बढ़िया मौका है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।