
बाइक लवर्स की मौज, कावासाकी की इस मोटरसाइकिल पर हजारों रुपये की सीधी छूट; 31 जनवरी तक मौका
कावासाकी अपनी अपनी पॉपुलर बाइक निंजा 650 पर जनवरी, 2026 में हजारों रुपये की छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Kawasaki Ninja 650 खरीदने पर 27,000 रुपये के कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
अगले कुछ दिनों में नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कावासाकी अपनी अपनी पॉपुलर बाइक निंजा 650 पर जनवरी, 2026 के दौरान हजारों रुपये की छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान कावासाकी निंजा 650 (Kawasaki Ninja 650) खरीदने पर 27,000 रुपये के कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि यह डिस्काउंट ऑफर 31, जनवरी तक ही वैलिड है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिपर से संपर्क कर सकते हैं।





दमदार है बाइक का इंजन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो कावासाकी निंजा 650 में 649cc, पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है जो 8,000rpm पर 67bhp की अधिकत पावर और 6,700rpm पर 64Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। भारतीय मार्केट में कावासाकी निंजा 650 की एक्स-शोरूम कीमत 7.91 लाख रुपये है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Ninja 650
₹ 7.77 - 7.91 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda CB750 Hornet
₹ 8.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Ninja ZX-4R
₹ 9.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha MT-07
₹ 7.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Trident 660
₹ 8.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z650
₹ 6.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस बाइक से होता है मुकाबला
बाइक को स्टील ट्रेलिस फ्रेम के इर्द-गिर्द बनाया गया है। इसका वजन 196 किलोग्राम (कर्ब) है। इसमें 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और प्रीलोड-एडजेस्टेबल मोनोशॉक के साथ 17-इंच के अलॉय व्हील लगे हैं। मोटरसाइकिल में आगे की तरफ 300mm डुअल डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ 220mm रोटर की मदद से एंकर दिए गए हैं। मार्केट में कावासाकी निंजा 650 का सबसे करीबी कॉम्पटीटर ट्रायम्फ डेटोना 660 है।
डिस्क्लेमर: कार और बाइक पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




