कावासाकी इस बाइक का स्टॉक खत्म करने दे रही ₹22000 का डिस्काउंट, अब नई कीमत इतने रुपए हो गई

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कावासाकी इंडिया ने अपने सोशल मीडिया मीडिया चैनल्स के जरिए निंजा 650 मोटरसाइकिल पर डिस्काउंट का एलान किया है। कंपनी के पोस्ट के मुताबिक, मॉडल ईयर 2025 निंजा 650 पर 22,000 रुपए के नए डिस्काउंट ऑफर का फायदा मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक वैलिड है।

कावासाकी इस बाइक का स्टॉक खत्म करने दे रही ₹22000 का डिस्काउंट, अब नई कीमत इतने रुपए हो गई
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

कावासाकी इंडिया ने अपने सोशल मीडिया मीडिया चैनल्स के जरिए निंजा 650 मोटरसाइकिल पर डिस्काउंट का एलान किया है। कंपनी के पोस्ट के मुताबिक, मॉडल ईयर 2025 निंजा 650 पर 22,000 रुपए के नए डिस्काउंट ऑफर का फायदा मिलेगा। यह ऑफर 31 मार्,च 2026 तक वैलिड है। MY25 निंजा 650 की एक्स-शोरूम कीमत 7,91,000 रुपए थी। ऐसे मं इस डिस्काउंट के बाद इसकी नई एक्स-शोरूम कीमत घटकर 7,69,000 रुपए हो गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इस डिस्काउंट के बाद ये बाइक को खरीदना ज्यादा अफॉर्डेबल हो गई है। इस बचत से राइडर्स राइडिंग गियर जैसी जरूरी चीजों में इन्वेस्ट कर पाएंगे। ज्यादा जानकारी के लिए, कस्टमर्स अपनी नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। डिस्काउंट के अलावा, बाइक में कोई कॉस्मेटिक या मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Ninja 650

Kawasaki Ninja 650

₹ 7.77 - 7.91 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda CB750 Hornet

Honda CB750 Hornet

₹ 9.22 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Ninja ZX-4R

Kawasaki Ninja ZX-4R

₹ 9.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Triumph Trident 660

Triumph Trident 660

₹ 8.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Kawasaki Z650

Kawasaki Z650

₹ 6.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मॉडल ईयर 2025 निंजा 650 अभी भी उसी लाइन ग्रीन/एबोनी/पर्ल ब्लिजर्ड व्हाइट कलर स्कीम में मिल रही है। इसमें वही 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है जो 8,000rpm पर 67bhp का पावर और 6,700rpm पर 64Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि, यह इंजन E20-कम्प्लायंट नहीं है, इसलिए E20 फ्यूल पर चलाने पर इंजन की लॉन्ग-टर्म हेल्थ पर राइडर्स को नजर रखनी होगी। MY26 निंजा 650 हाल ही में लॉन्च हुई है। इसमें E20 कम्प्लायंस की समस्या को ठीक कर दिया गया है।

E20 कम्प्लायंस की कमी, सख्त फ्यूल नॉर्म्स के लागू होने के साथ एक चिंता का विषय हो सकती है। इससे लंबे समय तक मोटरसाइकिल को मेंटेन करना और मुश्किल हो सकता है, क्योंकि नॉन-कम्प्लायंस इंजन पर E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने से परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी में कमी आ सकती है।

फरवरी में 6 मॉडल पर मिल रहा था डिस्काउंट
कंपनी का ये डिस्काउंट खास मॉडल ईयर पर लागू था। इसलिए निंजा 650, निंजा 500 और निंजा 300 के मामले में जो कस्टमर डिस्काउंट का फायदा उठाना चाहते हैं, उन्हें पुराने मॉडल खरीदने पड़े। यहां, दिक्कत यह थी कि ये मॉडल E20 के हिसाब से नहीं हैं और कावासाकी शायद पुराना स्टॉक क्लियर करने के लिए डिस्काउंट दे रही है। खास बात ये है कि फरवरी की तुलना में MY25 निंदा 650 पर डिस्काउंट 5,000 रुपए कम हो गया है।

कावासाकी मोटरसाइकिल पर डिस्काउंट फरवरी 2026
मॉडलपुरानी एक्स-शोरूम कीमतडिस्काउंट/ऑफरनई एक्स-शोरूम कीमतE20 Compliant
MY26 Kawasaki ZX-10R20,79,000 रुपए2,50,000 रुपए18,29,000 रुपएYes
MY25 Kawasaki Ninja 1100SX14,42,000 रुपए1,43,000 रुपए12,99,000 रुपएYes
MY26 Kawasaki ZX-6R12,49,000 रुपए83,000 रुपए का ओहलिन्स स्टीयरिंग डैम्पर फ्रीN/AYes
MY25 Kawasaki Ninja 6507,91,000 रुपए27,000 रुपए7,64,000 रुपएN/A
MY25 Kawasaki Ninja 5005,66,000 रुपए17,000 रुपए5,49,000 रुपएN/A
MY24 Kawasaki Ninja 3003,17,000 रुपए28,000 रुपए2,89,000 रुपएN/A
Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।