Hindi Newsऑटो न्यूज़kawasaki ninja 500 is available with a discount of rs 17000 in january 2026
बाइक लवर्स की मौज, पूरे ₹17000 की छूट के साथ मिल रही ये कावासाकी बाइक; ऑफर 31 जनवरी तक

बाइक लवर्स की मौज, पूरे ₹17000 की छूट के साथ मिल रही ये कावासाकी बाइक; ऑफर 31 जनवरी तक

संक्षेप:

कावासाकी अपनी पॉपुलर बाइक निंजा 500 पर जनवरी, 2026 के दौरान हजारों रुपये की छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Kawasaki Ninja 500 खरीदने पर 17,000 रुपये के कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

Jan 12, 2026 05:57 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

भारतीय ग्राहकों के बीच कावासाकी की बाइक्स को खूब पसंद किया जाता है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई कावासाकी बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कावासाकी अपनी पॉपुलर बाइक निंजा 500 पर जनवरी, 2026 के दौरान हजारों रुपये की छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान कावासाकी निंजा 500 (Kawasaki Ninja 500) खरीदने पर 17,000 रुपये के कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, यह डिस्काउंट ऑफर 31, जनवरी तक ही वैलिड है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

नई कीमत बस इतनी

कावासाकी निंजा 500 की पुरानी कीमत 5.66 लाख रुपये है। जबकि 17,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के बाद नई कीमत 5.49 लाख रुपये हो जाती है। बता दें कि कंपनी जनवरी, 2026 के दौरान अपने कई दूसरे मॉडलों पर भी भारी छूट दे रही है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Ninja 500

Kawasaki Ninja 500

₹ 5.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
CFMoto 650GT

CFMoto 650GT

₹ 5.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
CFMoto 650NK

CFMoto 650NK

₹ 4.29 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Benelli 752 S

Benelli 752 S

₹ 6 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Benelli 502 C

Benelli 502 C

₹ 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी है डिजाइन

बाइक का डिजाइन शार्प और आक्रामक है जिसमें ट्विन एलईडी हेडलाइट्स, फेयरिंग पर क्रीज और अपस्वेप्ट टेल सेक्शन है। भारतीय मार्केट में यह बाइक केवल मेटैलिक कार्बन ग्रे कलर ऑप्शन में ही उपलब्ध है। फीचर्स की बात करें तो बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एलसीडी और एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट है।

दमदार इंजन से लैस है बाइक

दूसरी ओर बाइक में पावरट्रेन के तौर पर 451cc, पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 44.77bhp की अधिकतम पावर और 42.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बता दें कि बाइक में बॉडीवर्क के नीचे एक स्टील ट्रेलिस फ्रेम है जिसे टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक से लैस किया गया है।

डिस्क्लेमर: कार और बाइक पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;