Hindi Newsऑटो न्यूज़kawasaki ninja 300 rs 25000 discount dec 2025
कावासाकी की इस धांसू स्पोर्ट्स बाइक पर सीधे ₹25000 का कैश डिस्काउंट, नई कीमत ₹3 लाख से भी कम

कावासाकी की इस धांसू स्पोर्ट्स बाइक पर सीधे ₹25000 का कैश डिस्काउंट, नई कीमत ₹3 लाख से भी कम

संक्षेप:

कावासाकी इंडिया ने साल के आखिर में अपनी मोटरसाइकिल रेंज पर अट्रैक्टिव छूट का ऐलान किया है। इस लिस्ट में अब पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Kawasaki Ninja 300 भी शामिल हो गई है।

Dec 23, 2025 06:00 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

कावासाकी इंडिया ने साल के आखिर में अपनी मोटरसाइकिल रेंज पर अट्रैक्टिव छूट का ऐलान किया है। इस लिस्ट में अब पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक Kawasaki Ninja 300 भी शामिल हो गई है। कंपनी इस बाइक पर 25,000 रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट दे रही है जिससे यह एंट्री-लेवल परफॉर्मेंस बाइक पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ MY2024 मॉडल पर लागू है। बता दें कि यह ऑफर 31 दिसंबर, 2025 तक या स्टॉक खत्म होने तक ही वैलिड रहेगा। ऐसे में स्पोर्टी बाइक खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

अब इतनी रह गई कीमत

डिस्काउंट के बाद Ninja 300 की कीमत में साफ फर्क नजर आता है। इसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 3.17 लाख रुपये है। हालांकि, 25,000 रुपये की छूट के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 2.92 लाख रुपये रह जाती है। इस कीमत पर Ninja 300 उन राइडर्स के लिए ज्यादा आकर्षक बन जाती है जो एक भरोसेमंद, ट्विन-सिलेंडर स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं। खास बात यह है कि कावासाकी इस तरह के डिस्काउंट्स के जरिए पुराने स्टॉक को तेजी से क्लियर करने की सोच रही है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Ninja 300

Kawasaki Ninja 300

₹ 3.17 - 3.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW G 310 RR

BMW G 310 RR

₹ 2.81 - 2.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RR 310

TVS Apache RR 310

₹ 2.78 - 3.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha R3

Yamaha R3

₹ 3.39 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 390

KTM RC 390

₹ 3.23 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Aprilia Tuono 457

Aprilia Tuono 457

₹ 3.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

लॉन्च हुए एक दशक हो गए

भारत में Ninja 300 को लॉन्च हुए एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन डिजाइन और फीचर्स के मामले में इसमें बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। यही वजह है कि अब यह बाइक थोड़ी पुरानी जरूर लगने लगी है। फिर भी, इसके हार्डवेयर और राइड क्वालिटी आज भी दमदार मानी जाती है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। अपने सेगमेंट में यह बाइक KTM RC 390, Yamaha R3 और Aprilia RS 457 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

परफॉर्मेंस की बात करें तो Kawasaki Ninja 300 में 296cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 38.88bhp की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच के साथ आता है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है। इसका रिफाइंड और रेव-हैप्पी इंजन शहर में आसान राइड और हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस दोनों का बैलेंस देता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।