
अरे वाह! एक झटके में पूरे ₹28000 सस्ती हो गई कावासाकी की ये स्पोर्ट्स बाइक; जानिए खासियत
दिग्गज बाइक निर्माता कावासाकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जनवरी, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300) पर भी बड़ी छूट का ऐलान किया है।
दिग्गज बाइक निर्माता कावासाकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जनवरी, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300) पर भी बड़ी छूट का ऐलान किया है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान निंजा 300 खरीदने पर सीधे 28,000 रुपये तक की कैश छूट का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि यह डिस्काउंट ऑफर 31 जनवरी तक ही वैलिड है। डिस्काउंट क की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।





अब बस इतनी रह गई कीमत
डिस्काउंट के बाद निंजा 300 की कीमत में साफ फर्क नजर आता है। इसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 3.17 लाख रुपये है। हालांकि, 28,000 रुपये की छूट के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 2.89 लाख रुपये रह जाती है। इस कीमत पर निंजा 300 उन राइडर्स के लिए ज्यादा अट्रैक्टिव ऑप्शन बन जाती है जो एक भरोसेमंद, ट्विन-सिलेंडर स्पोर्ट्स बाइक की तलाश में हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Ninja 300
₹ 3.17 - 3.43 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW G 310 RR
₹ 2.81 - 2.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

TVS Apache RR 310
₹ 2.78 - 3.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
![KTM RC 390 [2026]](https://www.livehindustan.com/static-content/1y/lh/img/default-img/grey-212x159.jpg)
KTM RC 390 [2026]
₹ 3.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Yamaha R3
₹ 3.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

KTM RC 390
₹ 3.23 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
लॉन्च हुए एक दशक हो गए
भारत में निंजा 300 को लॉन्च हुए एक दशक से ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन डिजाइन और फीचर्स के मामले में इसमें बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। यही वजह है कि अब यह बाइक थोड़ी पुरानी जरूर लगने लगी है। फिर भी, इसके हार्डवेयर और राइड क्वालिटी आज भी दमदार मानी जाती है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक सस्पेंशन, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है। अपने सेगमेंट में यह बाइक KTM RC 390, Yamaha R3 और Aprilia RS 457 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
परफॉर्मेंस की बात करें तो कावासाकी निंजा 300 में 296cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है जो 38.88bhp की पावर और 26.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच के साथ आता है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है। इसका रिफाइंड और रेव-हैप्पी इंजन शहर में आसान राइड और हाईवे पर दमदार परफॉर्मेंस दोनों का बैलेंस देता है।
डिस्क्लेमर: कार और बाइक पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




