
लपक लो डील! सीधे ₹1.43 लाख डिस्काउंट के साथ मिल रही कावासाकी की ये बाइक; मौका 31 जनवरी तक वैलिड
कावासाकी अपनी पॉपुलर बाइक निंजा 1000SX पर जनवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Kawasaki Ninja 1000SX खरीदने पर सीधे 1.43 लाख रुपये के कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
अगले कुछ दिनों में स्पोर्ट्स-टूरर मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कावासाकी अपनी पॉपुलर बाइक निंजा 1000SX पर जनवरी, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान Kawasaki Ninja 1000SX खरीदने पर सीधे 1.43 लाख रुपये के कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। यह डिस्काउंट ऑफर 31, जनवरी तक ही वैलिड है। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं बाइक के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तरा से।





धांसू हैं बाइक के फीचर्स
कावासाकी निंजा 1000SX एक प्रीमियम स्पोर्ट्स-टूरर मोटरसाइकिल है जिसमें फुल-LED लाइटिंग, 4.3-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन इसे लंबी दूरी की राइडिंग के लिए भी उपयुक्त बनाते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki Ninja 500
₹ 5.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

CFMoto 650GT
₹ 5.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

CFMoto 650NK
₹ 4.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Benelli 752 S
₹ 6 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Benelli 502 C
₹ 5.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दमदार है बाइक का पावरट्रेन
पावरट्रेन की बात करें तो निंजा 1000SX में 1,043cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो दमदार पावर और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और क्विक-शिफ्टर सपोर्ट भी मिलता है। भारतीय बाजार में कावासाकी निंजा 1000SX की डिस्काउंट के बाद एक्स-शोरूम कीमत करीब 12.99 लाख रुपये रह गई है।
डिस्क्लेमर: कार और बाइक पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




