Hindi Newsऑटो न्यूज़kawasaki my26 vulcan s launched at rs 8-13 lakh
अरे वाह! ₹8.13 लाख में भारत आई कावासाकी की ये क्रूजर बाइक, स्पोर्टी फील के साथ मिलेगी कंफर्टेबल राइड

अरे वाह! ₹8.13 लाख में भारत आई कावासाकी की ये क्रूजर बाइक, स्पोर्टी फील के साथ मिलेगी कंफर्टेबल राइड

संक्षेप:

कावासाकी मोटर्स इंडिया (IKM) ने भारतीय बाजार में MY26 वल्कन S को लॉन्च कर दिया है। यह बाइक उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो क्रूजर स्टाइल के साथ स्पोर्टी फील और आरामदायक राइड चाहते हैं।

Dec 29, 2025 11:50 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

कावासाकी मोटर्स इंडिया (IKM) ने भारतीय बाजार में MY26 वल्कन S को लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.13 लाख रुपये रखी गई है। यह बाइक उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो क्रूजर स्टाइल के साथ स्पोर्टी फील और आरामदायक राइड चाहते हैं। कंपनी की “Fun to Ride” फिलॉसफी पर बनी कावासाकी वल्कन S (Kawasaki Vulcan S) रोजमर्रा की राइडिंग और लॉन्ग टूर, दोनों के लिए खुद को एक बैलेंस्ड पैकेज के तौर पर पेश करती है। हल्का चेसिस, स्मूद इंजन और आसान हैंडलिंग इसे नए राइडर्स के साथ-साथ एक्सपीरियंस्ड बाइकर्स के लिए भी एक आकर्षक ऑप्शन बनाते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

दमदार है बाइक का पावरट्रेन

इंजन की बात करें तो MY26 वल्कन S में 649cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 61bhp की पावर और 62.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है जिसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। इससे गियर शिफ्टिंग काफी स्मूद हो जाती है और तेज डाउनशिफ्ट के दौरान रियर व्हील लॉक होने का खतरा भी कम रहता है। पावर डिलीवरी को इस तरह ट्यून किया गया है कि शहर की ट्रैफिक में भी बाइक चलाना आसान रहे और हाईवे पर भी यह दमदार परफॉर्मेंस दे सके।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Vulcan S

Kawasaki Vulcan S

₹ 7.59 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 85,564 - 94,069

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.81 - 2.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Bullet 350

Royal Enfield Bullet 350

₹ 1.6 - 2.02 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield Hunter 350

₹ 1.38 - 1.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

कुछ ऐसी है डिजाइन

डिजाइन और चेसिस के मामले में वल्कन S थोड़ा अलग रास्ता अपनाती है। इसमें पेरिमीटर फ्रेम दिया गया है जिसे छिपाने के बजाय बॉडीवर्क के जरिए हाईलाइट किया गया है। हाई-टेंसाइल स्टील से बना यह फ्रेम मजबूत होने के साथ-साथ बाइक को हल्का लुक भी देता है। कॉम्पैक्ट इंजन और स्लिम फ्रेम की वजह से राइडर के घुटनों और पैरों के आसपास बाइक पतली महसूस होती है। आगे की ओर सेट किए गए फुटपेग्स और लो सीट हाइट इसे एक रिलैक्स्ड क्रूजर राइडिंग पोजिशन देते हैं।

ये है बाइक की सबसे बड़ी खासियत

इस बाइक की सबसे खास बात है कावासाकी का ERGO-FIT सिस्टम जो इसे भीड़ से अलग बनाता है। इस सिस्टम के जरिए राइडर अपनी हाइट और रीच के हिसाब से बाइक को कस्टमाइज कर सकता है। सीट, फुटपेग्स और हैंडलबार को एडजस्ट करके Reduced Reach, Mid Reach और Extended Reach जैसे कुल 18 अलग-अलग कॉन्फिगरेशन बनाए जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इससे हर साइज के राइडर को परफेक्ट फिट मिलता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।