
इस कंपनी ने गजब कर दिया! अपनी इस एडवेंचर बाइक पर दे दी 10 साल की वारंटी, बस इतना आएगा खर्च
जो लोग एडवेंचर बाइक के साथ भरोसा चाहते हैं, उनके लिए कावासाकी की KLX230 (Kawasaki KLX230) अब एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है। जी हां, क्योंकि कंपनी अब इस कार पर 10 साल की वारंटी दे रही है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
कावासाकी (Kawasaki) ने अपनी ड्यूल-पर्पज धाकड़ बाइक KLX230 (MY2026) के लिए एक शानदार ऑफर पेश किया है। अब कंपनी इस बाइक पर 10 साल की एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है, जो ग्राहकों को लंबे समय तक भरोसेमंद राइडिंग का भरोसा देती है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे ग्राहकों का भरोसा कावासाकी की बाइक्स पर बढ़ेगा और बिक्री में उछाल आएगी। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Kawasaki KLX 230
₹ 1.99 - 3.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki KLX 110RL
₹ 3.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki KX65
₹ 3.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Triumph Scrambler 400 XC
₹ 2.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.6 - 2.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सिर्फ 2,499 में 7 साल की सेफ्टी
कावासाकी (Kawasaki) ने बताया कि KLX230 बाइक पर अब स्टैंडर्ड 3 साल की वारंटी के साथ ग्राहक सिर्फ 2,499 खर्च करके एक्स्ट्रा 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी ले सकते हैं, यानी इसके साथ ग्राहकों को कुल मिलाकर 10 साल तक की कवरेज मिल जाएगी। बता दें कि यह वारंटी इंजन पार्ट्स और गियरबॉक्स कंपोनेंट्स को कवर करती है, जो किसी भी बाइक की सबसे महंगी और जरूरी यूनिट होती हैं।
कावासाकी का बयान
इंडिया कावासाकी मोटर्स (India Kawasaki Motors) के एमडी युताका यामाशिता ने कहा कि इस किफायती 10-इयर एक्सटेंडेड वारंटी के साथ कावासाकी (Kawasaki) ग्राहक संतुष्टि, भरोसे और वैल्यू फॉर मनी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत कर रही हैं। अब राइडर्स बिना चिंता के एडवेंचर का आनंद ले सकते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
कावासाकी KLX230 (Kawasaki KLX230) में एक 233cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,000rpm पर 18bhp की पावर और 6,400rpm पर 18.3nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जो इसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों ही सिचुएशन के लिए बेहतरीन है।
एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट बाइक
कावासाकी KLX230 अपनी ड्यूल-पर्पज डिजाइन की वजह से राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यह शहर की सड़कों से लेकर पहाड़ी ट्रेल्स तक हर जगह स्मूद परफॉर्मेंस देती है। अब 10 साल की वारंटी मिलने से बाइक की रिलायबिलिटी और रीसेल वैल्यू दोनों और बढ़ जाएंगी।
कावासाकी (Kawasaki) का यह कदम भारतीय बाइकर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। सिर्फ 2,499 रुपये में 10 साल की वारंटी का ऑफर इसे अपने सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद ऑफ-रोडर बाइक्स में शामिल कर देता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




