हो जाइए तैयार! भारतीय मार्केट में जल्द आ रही 1,000 km रेंज वाली यह कार, जानिए कब होगी लॉन्च
जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) ने चीनी कार निर्माता कंपनी चेरी (Chery) के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत कंपनी भारत में अपनी पहली गाड़ी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारतीय मार्केट में एक और नई धांसू एसयूवी की एंट्री होने जा रही है। दरअसल, जेएसडब्ल्यू मोटर्स (JSW Motors) ने चीनी कार निर्माता कंपनी चेरी (Chery) के साथ साझेदारी की है। इस पार्टनरशिप के तहत कंपनी भारत में अपनी पहली गाड़ी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अपकमिंग एसयूवी का नाम जेटूर टी2 (Jetour T2) है। इसे साल 2026 में दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जाएगा। यह एक प्रीमियम प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी होगी, जो 5-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आएगी। इस गाड़ी की असेंबली महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में स्थित कंपनी के नए ग्रीनफील्ड प्लांट में की जाएगी।
दमदार हाइब्रिड इंजन और परफॉर्मेंस
ग्लोबल मार्केट में यह एसयूवी तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ बिकती है। लेकिन भारत में जेएसडब्ल्यू मोटर्स इसे केवल प्लग-इन हाइब्रिड इंजन के साथ ही उतारेगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो डुअल मोटर्स के साथ जुड़ा होगा। इसके अलावा इसमें 26.7kWh क्षमता का एलएफपी (LFP) बैटरी पैक दिया जाएगा। यह पूरा सिस्टम मिलकर 381bhp की जबरदस्त पावर और 610Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार महज 7 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 197 किमी/घंटा की है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hyundai Compact Electric SUV
₹ 10.5 - 20 लाख
Mercedes-Benz EQS SUV
₹ 1.33 - 1.48 करोड़
Hyundai Mid-Size ICE SUV
₹ 12.5 - 18 लाख
JSW Lepas L6
₹ 18 - 30 लाख
JSW Tiggo 7 L
₹ 15 - 30 लाख
Skoda Enyaq
₹ 50 - 55 लाख
रेंज और चार्जिंग की डिटेल्स
माइलेज और रेंज के मामले में यह एसयूवी काफी शानदार होने वाली है। दावा है कि जेटूर टी2 सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर 139 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, पेट्रोल और बैटरी दोनों को मिलाकर इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1,000 किलोमीटर से भी ज्यादा की होगी। इसकी बैटरी एसी (AC) और डीसी (DC) दोनों तरह के फास्ट चार्जर्स को सपोर्ट करती है। एक नॉर्मल एसी चार्जर की मदद से इसे 4 घंटे से भी कम समय में 30 से 100 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि डीसी फास्ट चार्जर से यह बैटरी सिर्फ 30 मिनट में 30 से 80 पर्सेंट तक चार्ज हो जाती है।
केबिन फीचर्स और एडवांस्ड सेफ्टी
प्रीमियम एसयूवी होने के नाते इसके इंटीरियर में कई हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं। कार के केबिन में 15.6 इंच का बहुत बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, सोनी का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए गाड़ी में कई एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) के तहत लेन कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
इन कारों से होगा मुकाबला
फिलहाल जेएसडब्ल्यू जेटूर टी2 की लॉन्चिंग में अभी कुछ महीनों का समय बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय मार्केट में इस एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत 35 लाख रुपये से लेकर 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है। वैसे तो भारत में इस प्लग-इन हाइब्रिड कार का कोई सीधा मुकाबला नहीं है। हालांकि, अपनी कीमत के दायरे के कारण यह कार मार्केट में पहले से मौजूद कई पॉपुलर प्रीमियम एसयूवी को टक्कर देगी। इनमें महिंद्रा XUV 7XO, टाटा सफारी, स्कोडा कोडिएक, जीप मेरिडियन और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


