टाटा सिएरा और क्रेटा इलेक्ट्रिक की टेंशन बढ़ाने आ रही यह SUV, लॉन्च से पहले सामने आया स्पाई फोटो
JSW Motor भारत में Chery iCar V23- बेस्ड SUV को लाने की तैयारी कर रहा है। हाल में इसके कैमॉफ्लाज्ड टेस्ट म्यूल को टेस्टिंग के दौरान रोड पर देखा गया है। स्पाई शॉट्स में दिख रहे टेस्ट मॉडल का डिजाइन बॉक्सी है। आइए जानते हैं डीटेल।

नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। JSW Motor भारत में Chery iCar V23- बेस्ड SUV को लाने की तैयारी कर रहा है। हाल में इसके कैमॉफ्लाज्ड टेस्ट म्यूल को टेस्टिंग के दौरान रोड पर देखा गया है। रशलेन ने इसके स्पाई शॉट्स को शेयर किया है। यह V23 इंजन पर आधारित एसयूवी, JSW मोटर्स के मॉडल्स में तीसरा प्रोडक्ट होगा, जिसमें Jetour, Jaecco और iCar जैसे चाइनीज ब्रैंड के रीबैज्ड वर्जन शामिल हैं, जो सभी चेरी ऑटोमोबाइल के सब-ब्रैंड हैं। रोड टेस्ट के दौरान देखी गई iCar V23 के बारे में कहा जा रहा है कि यह जेएसडब्लू मोटर का तीसरा लॉन्च हो सकता है। इसे कंपनी Jetour T2 बेस्ड PHEV और Jaecoo J5 बेस्ड एसयूवी के बाद लॉन्च कर सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।






G-वैगन जैसी हॉरिजॉन्टल टेल-लाइट्स
स्पाई शॉट्स में दिख रहे टेस्ट मॉडल का डिजाइन बॉक्सी है। हालांकि, स्पाई शॉट्स में एसयूवी का पिछला हिस्सा ढका हुआ है, लेकिन टेलगेट पर एक उभार दिखाई दे रहा है, जो शायद चार्जिंग केबल्स के लिए एक स्टोरेज कंपार्टमेंट हो सकता है। नीचे की ओर G-वैगन जैसी हॉरिजॉन्टल टेल-लाइट्स भी देखी जा सकती हैं। इसके अलावा एसयूवी में उभरे हुए वील आर्च, एक साइडस्टेप और किंक्ड रियर विंडो लाइन ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे।
मिलेगी 510 किमी तक की रेंज
इंटरनैशनल मार्केट में iCar V23 दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। इनमें एक 59.93kWh यूनिट है, जो रियर-माउंटेड मोटर से जुड़ी है और 136hp पावर और 180Nm टॉर्क ऑफर करती है। वहीं, दूसरी 81.76kWh यूनिट जो ड्यूल-मोटर सेटअप से जुड़ी है और 211hp पावर और 292Nm टॉर्क जेनरेट करती है। दावा किया गया CLTC रेंज 59.93kWh वाले मॉडल में 401km और 81.76kWh वाले मॉडल में 510km है। DC चार्जिंग स्पीड 85kW से 100kW से ज्यादा तक सपोर्ट करती है।
20 लाख रुपये से कम हो सकती है कीमत
चीन में बिकने वाली इस एसयूवी का डिजाइन बेहद यूनीक और बॉक्सी है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर और वीलबेस 2.7 मीटर है। Cherry iCar V23 के नए वर्जन की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है। इसे जेएसडब्ल्यू मोटर्स के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा। यह साल 2028 में लॉन्च हो सकती है। बताते चलें कि इसे हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई 6, विनफास्ट VF6, मारुति सुजुकी ई विटारा, एमजी जेडएस ईवी, टोयोटा एबेला, टाटा कर्व ईवी और अपकमिंग टाटा सिएरा ईवी जैसी इलेक्ट्रिक मिडसाइज एसयूवी के कड़ी टक्कर मिल सकती है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


