JSW Motors ला रहा ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगा धांसू लुक, रेंज भी गजब की

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो जेएसडब्ल्यू मोटर्स की एसयूवी का इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी जिन इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है, उनमें Jetour T2, Chery iCar V23 और Jaecoo J5 शामिल हैं।

JSW Motors ला रहा ये बेहतरीन इलेक्ट्रिक SUV, मिलेगा धांसू लुक, रेंज भी गजब की

JSW Group जल्द ही अपने नए ब्रैंड JSW Motors के साथ इंडियन ऑटोमोटिव मार्केट में एंट्री करने वाला है। यह एक इंडिपेंडेंट कंपनी होगी। इस ब्रांड के तहत कंपनी चार इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की सोच रही। तो अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेने की सोच रहे हैं, तो जेएसडब्ल्यू मोटर्स की एसयूवी का इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कंपनी इंडियन मार्केट में अपनी जिन इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च करने वाली है, उनमें Jetour T2, Chery iCar V23 और Jaecoo J5 शामिल हैं। आइए जानते हैं इन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी क्या कुछ खास ऑफर करने वाली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Chery iCar V23

चीन में बिकने वाली इस एसयूवी का डिजाइन बेहद यूनीक और बॉक्सी है। इसकी लंबाई 4.2 मीटर और वीलबेस 2.7 मीटर है। Cherry iCar V23 के नए वर्जन की शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है। इसे जेएसडब्ल्यू मोटर्स के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा। यह साल 2028 में लॉन्च हो सकती है। इंटरनैशनल मार्केट में iCar V23 दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। इनमें एक 59.93kWh यूनिट है, जो रियर-माउंटेड मोटर से जुड़ी है और 136hp पावर और 180Nm टॉर्क ऑफर करती है। वहीं, दूसरी 81.76kWh यूनिट जो ड्यूल-मोटर सेटअप से जुड़ी है और 211hp पावर और 292Nm टॉर्क जेनरेट करती है। दावा किया गया CLTC रेंज 59.93kWh वाले मॉडल में 401km और 81.76kWh वाले मॉडल में 510km है। DC चार्जिंग स्पीड 85kW से 100kW से ज्यादा तक सपोर्ट करती है।

Jaecoo J5

JSW मोटर्स भारत में Jaecoo J5-बेस्ट SUV को लाने की तैयारी कर रहा है। जैको J5 को पहली बार 2025 में पेश किया गया था। अभी यह चीन और इंडोनेशिया में सेल हो रही है। मार्केट के अनुसार, यह पेट्रोल, हाइब्रिड या फुली इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है। भारत में इसका केवल इलेक्ट्रिक वर्जन की आने की उम्मीद है। ग्लोबली J5 में स्लिम LED लाइटिंग, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड 19-इंच के वील्स और 14.8-इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन से लैस मिनिमलिस्ट केबिन दिया गया है। प्रीमियम ट्रिम्स में कंपनी पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, 6 एयरबैग और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर भी दे रही है।

भारत में, जैको की ओरिजिनल बैजिंग की जगह JSW ब्रैंडिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। ग्लोबल लेवल पर J5 ICE और EV दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। हाइब्रिड वेरिएंट में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन को एक छोटे बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है, जो मिलकर 221 bhp की ताकत और 295 Nm का टॉर्क जेनरेट करते हैं। यह केवल फ्रंट-वील ड्राइव है। इसका क्लेम्ड माइलेज 18.8 किमी/लीटर है। इलेक्ट्रिक वर्जन में 58.9 kWh की बैटरी का यूज किया गया है, जो लगभग 402 किमी की रेंज ऑफर करती है। इसका सिंगल फ्रंट-माउंटेड मोटर 211 PS की पावर और 288 Nm का टॉर्क ऑफर करता है।

Jetour T2

जेएसडब्ल्यू मोटर्स भारत में एक इंडिपेंडेंट ऑटोमोटिव ब्रैंड के तौर पर अपना ऑपरेशन शुरू करने वाला है और इसके लिए वह ग्लोबल जेटूर T2 पर बेस्ड प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी लॉन्च करेगी। इसकी एंट्री दिवाली 2026 के आसपास हो सकती है। इस नई एसयूवी का इंडियन मार्केट में एक अलग नाम होगा। इस प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी की मैन्युफैक्चरिंग महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में ब्रैंड के अपकमिंग ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा। एसयूवी की लंबाई 4785 मिमी, चौड़ाई 2006 मिमी और ऊंचाई 1875 मिमी है, और इसका व्हीलबेस 2800 मिमी है। जेटूर T2 में 1.5L Turbo-Petrol i-DM Plug-in Hybrid इंजन लगा है, जिसमें 26.7 kWh की बैटरी और ड्यूल-मोटर AWD सेटअप है। 3-स्पीड डीएचटी से लैस यह इंजन 375 बीएचपी की कंबाइन्ड पावर और 610 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है। यह बैटरी पैक NEDC सर्टिफाइड 139 किमी की ऑल-इलेक्ट्रिक रेंज ऑफर करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।