JSW MG Motor की नई एसयूवी मचाएगी तहलका, 26 अगस्त को लॉन्च, महिंद्रा XEV 9S से होगी टक्कर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

JSW MG Motor India की नई एसयूवी भारत में लॉन्च होने वाली है। इसका नाम हेक्टर प्लस है। यह एसयूवी वुलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड है। इसकी टक्कर Mahindra XEV 9S जैसी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी।

JSW MG Motor India
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया
MG eRX5
केवल
32,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

JSW MG Motor India अपनी नई थ्री-रो इलेक्ट्रिक SUV को 26 अगस्त 2026 को लॉन्च करने वाली है। इसका नाम MG Hector Hawk है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन पहले आएगा। वहीं, इसके प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) मॉडल को 2026 के आखिर में इंट्रोड्यूस किया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 20 लाख से 27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। यह नई एसयूवी मौजूदा हेक्टर का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं होगी। इसका Wuling Starlight 560 पर बेस्ड है और यह एमजी के नए ADAPT आर्किटेक्चर पर बेस्ड पहला प्रोडक्शन मॉडल होगा। यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, प्लग-इन हाइब्रिड और रेंज-एक्सटेंडर जैसे अलग-अलग पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। इसकी टक्कर Mahindra XEV 9S जैसी 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख
EMI केवल15,200/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख
EMI केवल9,800/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Glanza
₹ 6.39 - 9.15 लाख
EMI केवल8,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda City
₹ 12 - 20.99 लाख
EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra XUV 3XO
₹ 7.54 - 14.88 लाख
EMI केवल9,900/ माह
अपनी EMI जानें

तीन रो वाली बड़ी SUV

स्टारलाइट 560 की लंबाई 4,745mm, चौड़ाई 1,850mm और ऊंचाई 1,770mm है। इसका व्हीलबेस 2,810mm है। यानी यह मौजूदा हेक्टर प्लस से भी लंबी है और इसमें तीन रो के साथ 7 लोगों के बैठने की जगह मिल सकती है। डिजाइन भी हेक्टर से अलग है। इसमें स्लिम DRLs, चौकोर हेडलैंप, स्क्वेयर व्हील आर्च और करीब-करीब स्ट्रेट टेलगेट दिया गया है। केबिन में कंपनी 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.8-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन दे सकती है। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

69.2kWh बैटरी और 530Km रेंज

इलेक्ट्रिक मॉडल में 69.2kWh LFP बैटरी और करीब 204PS की फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है, जो 310Nm टॉर्क देगी। विदेशों में इसी मॉडल की CLTC रेंज 530km तक बताई गई है। हालांकि, भारत में मिलने वाली सर्टिफाईड रेंज अलग हो सकती है। ग्लोबल मॉडल में 30 से 80 प्रतिशत तक DC फास्ट चार्जिंग करीब 20 मिनट में होने का दावा किया जाता है। बाद में आने वाले PHEV मॉडल की बात करें, तो इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और 20.5kWh बैटरी मिल सकती है। इसकी पावर करीब 197PS और टॉर्क 230Nm हो सकता है। इलेक्ट्रिक मोड में करीब 125km और टोटल रेंज लगभग 1,100km होने का दावा है। हालांकि, PHEV का पूरा फायदा तभी मिलेगा जब इसे नियमित रूप से चार्ज किया जाए।

जेटूर T2 का भी सभी को इंतजार

कंपनी अपनी जेटूर T2 को भी भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह एक प्रीमियम SUV है। इसकी लंबाई करीब 4.78 मीटर और व्हीलबेस करीब 2.7 मीटर है। इसमें बॉक्सी और रगेड डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे एक दमदार एसयूवी वाली पहचान देता है। भारत में इसे प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर GDi टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ AWD सिस्टम मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत 30 लाख रुपये से 45 लाख रुपये के बीच हो सकती है। खास बात यह है कि इसे भारत में ही लोकली मैन्युफैक्चर किया जाएगा, जिससे कंपनी को इसकी कीमत को कॉम्पिटीटिव रखने में मदद मिल सकती है।

(Photo: search ev)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़JSW MG Motor की नई एसयूवी मचाएगी तहलका, 26 अगस्त को होगी लॉन्च