Hindi Newsऑटो न्यूज़JSW MG Motor to hike car prices from January 2026, check all details
फौरन लपक लें, वरना 1 जनवरी 2026 से महंगी हो जाएंगी इस कंपनी की कारें, दिसंबर के बाद कितना पैसा ज्यादा लगेगा? जानें

फौरन लपक लें, वरना 1 जनवरी 2026 से महंगी हो जाएंगी इस कंपनी की कारें, दिसंबर के बाद कितना पैसा ज्यादा लगेगा? जानें

संक्षेप:

अगर आप MG की कार लेना चाहते हैं, तो जनवरी 2026 से पहले फैसला लेना आपके बजट के लिए बेहतर हो सकता है। जी हां, क्योंकि जनवरी 2026 से JSW MG मोटर की कारें महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Dec 18, 2025 01:01 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नए साल की शुरुआत कार खरीदारों के लिए थोड़ी महंगी साबित हो सकती है। JSW MG मोटर इंडिया ने जनवरी 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, यह बढ़ोतरी अधिकतम 2 प्रतिशत तक होगी और इसका असर MG के पूरे व्हीकल पोर्टफोलियो पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि आखिर ये प्राइस हाइक क्यों की जा रही है?

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति डिजायर हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों को सिर्फ ₹5.71 लाख में मिल रहा बेस मॉडल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

क्यों बढ़ रही MG कारों की कीमतें?

कंपनी ने बयान में बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत (इनपुट कॉस्ट) और मौजूदा मैक्रो-इकोनॉमिक परिस्थितियों के चलते कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ऑटो इंडस्ट्री में स्टील, एल्यूमिनियम, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और लॉजिस्टिक्स की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा असर वाहन निर्माण की लागत पर पड़ता है।

जनवरी से महंगी होंगी MG की गाड़ियां

JSW MG मोटर का कहना है कि वह लंबे समय से बढ़ती लागत को खुद वहन कर रही थी, लेकिन अब इसे आंशिक रूप से ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है।

किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर?

जनवरी 2026 से यह कीमत बढ़ोतरी MG के सभी मौजूदा मॉडल्स पर लागू होगी। इसमें MG कॉमेट ईवी (Comet EV), MG ZS EV, MG हेक्टर (MG Hector), MG हेक्टर प्लस (MG Hector Plus), MG ग्लोस्टर (MG Gloster) और MG एस्टर (MG Astor) जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। हालांकि, अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है।

कार खरीदने वालों के पास मौका

अगर आप MG की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो दिसंबर 2025 तक खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साल के अंत में कई डीलरशिप पर डिस्काउंट और ऑफर्स भी उपलब्ध रहते हैं, जिससे कीमत बढ़ने से पहले अच्छी डील मिल सकती है।

ये भी पढ़ें:मारुति ई-विटारा सबसे ज्यादा फीचर्स वाली कार होगी, बेस मॉडल में मिलेगा बहुत कुछ

ऑटो इंडस्ट्री में बढ़ोतरी का ट्रेंड

गौरतलब है कि MG मोटर अकेली कंपनी नहीं है, जो कीमतें बढ़ा रही है। इससे पहले कई अन्य ऑटो कंपनियां भी बढ़ती लागत और आर्थिक दबावों का हवाला देते हुए नए साल से कीमतें बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं। ऐसे में 2026 की शुरुआत में कार बाजार में महंगाई का असर साफ दिख सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।