MG बदलने जा रही है गेम! भारत में 6 नई कारें लॉन्च करने की तैयारी; इनमें हाइब्रिड भी शामिल
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया इस वक्त भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में मजबूत स्थिति में है। अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वह भारत में 6 नई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है।

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया इस वक्त भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में मजबूत स्थिति में है। इसकी सबसे बड़ी वजह Windsor EV है, जो लगातार देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। इसके अलावा Comet EV और ZS EV ने भी MG की पहचान को और मजबूत किया है। अब कंपनी ने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वह भारत में 6 नई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कंपनी की मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारों के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Hyundai Ioniq 5
₹ 46.05 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD Sealion 7
₹ 48.9 - 54.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen ID.4
₹ 50 - 60 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW iX1 LWB
₹ 49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इस साल लॉन्च होगी नई हाइब्रिड कार
बता दें कि कंपनी अब सिर्फ पेट्रोल या डीजल तक सीमित नहीं रहना चाहती। एमजी नए जमाने की टेक्नोलॉजी पर पूरा दांव लगा रही है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने खुद बताया है कि कंपनी की 6 नई कारें भारत के लिए तैयार हो रही हैं। इनमें से ज्यादातर SUV होंगी। सबसे बड़ी खबर यह है कि एमजी इस साल अपनी पहली Plug-in Hybrid कार लॉन्च करेगी।
नई टेक्नोलॉजी पर बनेगी SUV
एमजी की यह आने वाली प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी एक नए मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म पर बनी होगी। कंपनी के अंदर इस प्रोजेक्ट को “520” नाम दिया गया है। माना जा रहा है कि यह SUV चीन में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाईट 560 पर बेस्ड हो सकती है। इसे अलग-अलग देशों में अलग नामों से बेचा जाता है। यह SUV 5-सीटर और 7-सीटर दोनों ऑप्शन में आती है। इसमें एसयूवी का स्टाइल और MPV जैसी जगह दोनों का फायदा मिलता है।
कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन
पावर और बैटरी की बात करें तो Plug-in Hybrid वर्जन में करीब 20.5 kWh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इससे लगभग 100 किलोमीटर तक कार सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। इसके साथ 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी होगा, जिससे लंबी दूरी पर रेंज की टेंशन नहीं रहेगी। वहीं, इसका फुल इलेक्ट्रिक वर्जन करीब 500 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। कुल मिलाकर MG आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में बड़ा गेम खेलने की तैयारी में दिख रही है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




