दिवाली के आसपास लॉन्च होगी यह दमदार हाइब्रिड SUV, साइज में महिंद्रा XUV 7XO से भी बड़ी
JSW MG Motor India ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि वह अक्टूबर 2026 तक भारत में प्लग-इन हाइब्रिड सेगमेंट में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी की इस नई PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल) का कोडनेम ‘520’ बताया जा रहा है।

JSW MG Motor India ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि वह अक्टूबर 2026 तक भारत में प्लग-इन हाइब्रिड सेगमेंट में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी की इस नई PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल) का कोडनेम ‘520’ बताया जा रहा है। लॉन्च के बाद इस नई SUV की टक्कर महिंद्रा XUV 7XO और महिंद्रा XEV 9S जैसे मॉडल्स से होगी। दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च होने वाली इस नई SUV से पहले कंपनी ने वूलिंग स्टारलाइट 560 के डिजाइन का पेटेंट भी भारत में फाइल कर दिया है। माना जा रहा है कि यही मॉडल एमजी ब्रैंड के तहत नए नाम और नई पहचान के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा।
पावरट्रेन
ग्लोबल मार्केट में वूलिंग स्टारलाइट 560 को प्लग-इन हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन्स में सेल किया जाता है। इसके PHEV वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह सेटअप मिलकर 197 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रिक वर्जन में 56.7 kWh बैटरी पैक के साथ फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 136 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। चीन के CLTC (China Light-Duty Vehicle Test Cycle) के अनुसार, प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल केवल इलेक्ट्रिक मोड में 100 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। वहीं, फुली इलेक्ट्रिक वर्जन एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Mahindra XUV 400 EV
₹ 15.49 - 17.69 लाख
MG eHS
₹ 45 - 55 लाख
MG Cyberster
₹ 75 लाख
MG eRX5
₹ 25 लाख से शुरू
MG 5 Estate
₹ 50 - 60 लाख
MG Euniq 7
₹ 30 - 35 लाख
प्रीमियम इंटीरियर और दमदार सेफ्टी फीचर
इंटीरियर की बात करें तो वूलिंग स्टारलाइट 560 बेहद मॉडर्न और मिनिमलिस्ट केबिन डिजाइन के साथ आती है। इसे भारत में एमजी स्टारलाइट 560 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। SUV में ड्यूल-टोन इंटीरियर थीम दी गई है। इसके डैशबोर्ड पर 12.8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ 8.8-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी ऑफर किया जा रहा है।
एसयूवी के ज्यादातर फंक्शन्स को टचस्क्रीन के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है, जबकि जरूरी कंट्रोल्स के लिए स्टीयरिंग वील, सेंटर कंसोल और डोर आर्मरेस्ट पर फिजिकल बटन भी दिए गए हैं। फीचर्स की लिस्ट में 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, OTA (ओवर-द-एयर) अपडेट्स, 4G कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मल्टीपल एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS के साथ EBD जैसे फीचर शामिल हैं।
महिंद्रा XUV 7XO से हो सकती है लंबी और स्पेशियस
एमजी स्टारलाइट 560 की लंबाई 4,745 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी और ऊंचाई 1,755 मिमी है। SUV का वीलबेस 2,810 मिमी लंबा है। भारतीय मॉडल में भी यही डाइमेंशन बरकरार रहते हैं, तो यह नई एमजी प्लग-इन हाइब्रिड SUV महिंद्रा XUV 7XO से 50 मिमी लंबी होगी। इतना ही नहीं, इसका वीलबेस भी XUV 7XO के मुकाबले 60 मिमी ज्यादा होगा, जिससे केबिन में बेहतर स्पेस और आराम मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


