MG की बड़ी तैयारी, 2026-27 में लॉन्च होंगी ये तीन दमदार SUV, लिस्ट में IM6 भी

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

JSW MG Motor अपने पोर्टफोलियो में कई और नई कारों को ऐड करने वाली है। इनमें Majestor के साथ Starlight 560 और IM6 जैसे दमदार प्रोडक्ट मौजूद हैं। इन वीइकल्स को कंपनी 2026-27 में लॉन्च करने वाली है।

MG की बड़ी तैयारी, 2026-27 में लॉन्च होंगी ये तीन दमदार SUV, लिस्ट में IM6 भी

JSW MG Motor भारत में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट मौजूद हैं। अब कंपनी अपने पोर्टफोलियो में कई और नई कारों को ऐड करने वाली है। इनमें Majestor के साथ Starlight 560 और IM6 जैसे दमदार प्रोडक्ट मौजूद हैं। इन वीइकल्स को कंपनी 2026-27 में लॉन्च करने वाली है। अगर आप एमजी के फैन हैं और एक बेहतरीन एसयूवी या ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इनके लॉन्च होने का इंतजार आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। फिलहाल आइए जान लेते हैं कि कंपनी के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में क्या कुछ खास है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

MG Majestor

नई एमजी मैजेस्टर, ग्लॉस्टर की सक्सेसर होगी। यह एक लैडर-फ्रेम एसयूवी है। इसकी सीधी टक्कर टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगी। मैजेस्टर में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन लगा है, जो 215 हॉर्सपावर और 478 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगी। यह एसयूवी रियर-वील ड्राइव और फोर-वील ड्राइव ऑप्शन में आएगी है। फोर-वील ड्राइव वर्जन में 10 ऑफ-रोड मोड, 810 मिमी की वॉटर वेडिंग डेप्थ और ट्रिपल डिफरेंशियल लॉक दिए गए हैं। यह तीन वेरिएंट में- शार्प RWD, शार्प 4WD और Savvy 4WD में आएगी। इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।

Starlight 560

कंपनी मार्च 2027 तक प्लग-इन हाइब्रिड सेगमेंट में एंट्री करेगी और इसकी पहली PHEV (प्राइवेट इलेक्ट्रिक वीइकल) वुलिंग स्टारलाइट 560 पर बेस्ड होगी। कंपनी ने स्टारलाइट 560 एसयूवी का डिजाइन पेटेंट फाइल किया है। खास बात है कि कंपनी इंडियन मार्केट में स्टारलाइट 560 के PHEV और ऑल-इलेक्ट्रिक दोनों वेरिएंट को लाने की सोच रही है। यह एसयूवी महिंद्रा XUV 7XO और XEV 9S को टक्कर देगी।

Photo: Carlelo

ग्लोबल मार्केट में यह यह तीन इंजन ऑप्शन- पेट्रोल, प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और इलेक्ट्रिक में ऑफर की जा रही है। ICE इंजन वाले मॉडल में 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 177bhp की पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक शामिल हैं। यह वर्जन इंडियन मार्केट में आने की संभावना कम है। JSW MG का टारगेट केवल PHEV और EV वर्जन्स को ही 7-सीटर ऑप्शन में लॉन्च करना हो सकता है। इस PHEV में 106 हॉर्सपावर का 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 20.5 kWh की बैटरी और फ्रंट एक्सल पर लगा इलेक्ट्रिक मोटर है। इसकी टोटल पावर और टॉर्क आउटपुट 197 हॉर्सपावर और 230 एनएम है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में यह 100-125 किलोमीटर तक चल सकती है।

MG IM6 Coupe -SUV

यह एमजी के SELECT डीलरशिप से बिकने वाला अगला मॉडल होगा। इसके दिवाली 2026 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। एमजी iM6 एक CBU (कंटेंट बाय यूनिट) के तौर पर उपलब्ध होगी। यह 800V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और इसमें 100kWh की बैटरी लगी है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी RWD और AWD दोनों सेटअप में आएगी। RWD वर्जन 408hp और 500Nm का टॉर्क ऑफर करता है, जबकि ड्यूल-मोटर AWD वर्जन 778hp और 802Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह मात्र 3.4 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। RWD वर्जन एक बार चार्ज करने पर 555 किमी की WLTP रेंज देता है, जबकि AWD वर्जन 505 किमी तक चल जाता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।