JSW MG Motor की बड़ी तैयारी, लॉन्च होने वाली हैं ये चार दमदार इलेट्रिक और हाइब्रिड SUV

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

JSW MG Motor अपने लाइनअप में कुछ और नई गाड़ियों की एंट्री कराने वाला है। कंपनी की इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में चार धाकड़ एसयूवी शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रिक एसयूवी भी हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

JSW MG Motor की बड़ी तैयारी, लॉन्च होने वाली हैं ये चार दमदार इलेट्रिक और हाइब्रिड SUV

JSW MG Motor भारत में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी तेजी से अपने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर रही है। कंपनी का लेटेस्ट प्रोडक्ट मैजेस्टर है। मैजेस्टर के बाद कंपनी अपने लाइनअप में कुछ और नई गाड़ियों की एंट्री कराने वाली है। कंपनी की इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स में चार धाकड़ एसयूवी शामिल हैं। इनमें इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड एसयूवी हैं। तो आइए जानते हैं कि जेएसडब्ल्यू एमजी भारत में कौन-कौन सी नई एसयूवी लाने की तैयारी कर रहा है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

MG iM6

एमजी की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी इसी साल इंडियन मार्केट में एंट्री करने वाली है। इसकी सीधी टक्कर हुंडई की आयोनिक 5, किआ ईवी6 जीटी, बीवाईडी सीलायन 7 और टेस्ला मॉडल Y जैसे प्रोडक्ट्स से होगी। इंटरनैशनल मार्केट में iM6 रियर वील ड्राइव और ऑल वील ड्राइव में आती है। रियर वील ड्राइव वर्जन में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 408 bhp की ताकत ऑफर करता है। वहीं, इसका ऑल वील ड्राइव वेरिएंट 778 bhp और 802 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

MG Starlight 560

एमजी मोटर भारतीय बाजार में वुलिंग स्टारलाइट 560 एसयूवी का नया वर्जन एक अलग नाम से लॉन्च करने जा रही है। यह एक 7-सीटर एसयूवी है और इसकी खासियत यह है कि यह भारत में एमजी का पहला प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल होगा। यह क्रॉसओवर एसयूवी महिंद्रा XUV700 को टक्कर देगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह 5-सीटर एसयूवी के तौर पर उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसका 7-सीटर मॉडल आ सकता है। एमजी स्टारलाइट 560 प्लग-इन हाइब्रिड में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 20.5 kWh की बैटरी से पावर्ड है। यह फ्रंट में लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। यह सेटअप एकसाथ 197 हॉर्सपावर की ताकत और 230 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है।

MG S5

एमजी एस5 एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। यह इंडियन मार्केट में मौजूदा ZS ईवी की जगह लेगी। S5 ग्लोबल मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है। ZS ईवी के मुकाबले यह अधिक प्रीमियम दिखती है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, बड़े ड्यूल-टोन अलॉय वील्स और कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप जैसे प्रीमियम एक्सटर्नल एलिमेंट शामिल हैं। एमजी S5 में 12.8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो, कीलेस एंट्री, सैटेलाइट नैविगेशन, वायरलेस चार्जर, सेलेक्टेबल ड्राइव मोड्स जैसे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसके ग्लोबल वर्जन में 49 kWh और 64 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं।

MG Starlight 560 EV

एमजी स्टारलाइट को PHEV और प्योर इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) दोनों वेरिएंट में लॉन्च करेगी। ग्लोबली इसे Eksion EV के नाम से जाना जाता है। कंपनी इसे भारत में दूसरे नाम से लॉन्च करेगी। स्टारलाइट 560 EV में 56.7 kWh की बैटरी लगी है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज पर लगभग 500 किलोमीटर की रेंज देती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।