JSW Motors की एक और एसयूवी होगी भारत में लॉन्च, सामने आए फोटोज, तगड़ा है लुक

Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Chery iCar V23 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह भारत में जेएसडब्ल्यू मोटर्स का दूसरा प्रोडक्ट हो सकता है। आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

JSW Motors की एक और एसयूवी होगी भारत में लॉन्च, सामने आए फोटोज, तगड़ा है लुक

JSW Motors की पहली कार का बायर्स को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इस साल के आखिर में Jetour T2 के साथ मार्केट में एंट्री करने वाली है। इस एसयूवी की चर्चा चल ही रही थी कि इसी बीच कारदेखो ने Chery iCar V23 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है और इसके फोटोज को शेयर किया है। माना जा रहा है कि यह भारत में जेएसडब्ल्यू मोटर्स का दूसरा प्रोडक्ट हो सकता है। आइए जानते हैं कि कंपनी इसमें क्या कुछ ऑफर करने वाली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

जबर्दस्त है रोड प्रेजेंस

यह एसयूवी अभी इनिशियल टेस्टिंग फेज में है और इसीलिए इसके हेवी कैमोफ्लाज्ड वर्जन को रोड्स पर देखा गया है। शेयर किए गए फोटोज से यह पता चल रहा है कि इसका डिजाइन रेट्रो-स्टाइल और बॉक्सी है। इसके रियर में फ्लैट स्विंग-टाइप ओपनिंग टेलगेट, एक ऑफसेट स्टोरेज बॉक्स और बम्पर में इंटीग्रेटेड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। iCAR V23 में उभरे हुए वील आर्च, 'मोनोब्लॉक' स्टाइल के अलॉय वील और राउंड एलईडी हेडलाइट्स शामिल हैं। फ्रंट में आपको एक शानदार बम्पर और ऊंचा बोनट देखने को मिलेगा, जो इसकी रोड प्रेजेंस को धांसू बनाते हैं। ग्लोबल मार्केट में चेरी आईकार वी23 कॉम्पैक्ट और मिडसाइज क्रॉसओवर का एक रेट्रो-स्टाइल ऑप्शन है। डिजाइन के मामले में यह कई बेहतरीन कलर ऑप्शन और ऐड-ऑन किट के साथ आती है, जिससे इसका लुक और भी शानदार हो जाता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Jeep Compass

Jeep Compass

₹ 17.99 - 30.7 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Force Motors Gurkha

Force Motors Gurkha

₹ 16.75 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Meridian

Jeep Meridian

₹ 23.33 - 37.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta

₹ 18.85 - 25.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Chery

धांसू इंटीरियर और तगड़े सेफ्टी फीचर

इसका इंटीरियर भी ग्लोबल वर्जन जैसा ही हो सकता है। फीचर्स की बात करें तो, ग्लोबल वर्जन में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 15.4 इंच का टचस्क्रीन, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 7-स्पीकर साउंड सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, हीटेड ORVMs और रेन-सेंसिंग वाइपर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल होल्ड असिस्ट (HHA), हिल डिसेंट कंट्रोल (HDC), फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इनबिल्ट डैशकैम और ऑटो-होल्ड इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक (EPB) जैसे फीचर दिए गए हैं।

इतनी हो सकती है कीमत

इंटरनैशनल मार्केट्स में यह 59.93 kWh और 81.76 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आती है। इसकी रेंज 430 किमी तक की है। इसका मैक्सिमम पावर आउटपुट 211 PS तक का है। वहीं, इसका फुल टॉर्क 292Nm का है। भारत में इसकी कीमत 20 से 30 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसकी टक्कर Mahindra XEV 9S, Tata Harrier EV और VinFast VF7 से होगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।