अब इस लग्जरी कार को आप भी आसानी से खरीद पाएंगे! कंपनी ₹40 लाख की कर रही कटौती

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जगुआर लैंड रोवर इंडिया अपनी रेंज रोवर स्पोर्ट SV एडिशन टू (Sport SV Edition Two) की कीमत में कटौती करने जा रही है। दरअसल, पिछली साल जुलाई 2025 में हुए भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से मिलने वाले टैरिफ बेनिफिट्स का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएगी।

अब इस लग्जरी कार को आप भी आसानी से खरीद पाएंगे! कंपनी ₹40 लाख की कर रही कटौती

जगुआर लैंड रोवर इंडिया अपनी रेंज रोवर स्पोर्ट SV एडिशन टू (Sport SV Edition Two) की कीमत में कटौती करने जा रही है। दरअसल, पिछली साल जुलाई 2025 में हुए भारत-UK फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से मिलने वाले टैरिफ बेनिफिट्स का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएगी। ऐसे में कंपनी की इस कार की कीमत में 40 लाख रुपए की कटौती हो जाएगी। कंपनी एक नया स्टैंडर्ड SV वैरिएंट भी पेश करेगी, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.05 करोड़ रुपए होगी। स्पोर्ट SV एडिशन टू की मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 2.75 करोड़ रुपए है। अब इसकी कीमत में लगभग 15% की कटौती होगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

63 लाख रुपए गिरावट का अनुमान
अगर यही प्रतिशत फुल-साइज रेंज रोवर के SV वैरिएंट पर भी लागू किया जाए, तो इस फ्लैगशिप मॉडल की कीमतों में 63 लाख रुपए तक की गिरावट आ सकती है। यह कीमत में बदलाव सिर्फ उन गाड़ियों पर लागू होगा जिन्हें JLR के स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस द्वारा सोलिहल में हाथ से बनाया जाता है। JLR इंडिया के लाइनअप में सिर्फ यही ऐसे मॉडल हैं जिन पर 'पूरी तरह से बनी हुई यूनिट्स' (CBU) पर लगने वाला पूरा 110% का शुल्क अभी भी लगता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Jaguar F-Pace

Jaguar F-Pace

₹ 72.9 लाख से शुरू

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X3

BMW X3

₹ 71.2 - 74.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Jeep Wrangler

Jeep Wrangler

₹ 67.65 - 73.16 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW X4

BMW X4

₹ 96.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mercedes-Benz GLC

Mercedes-Benz GLC

₹ 76.8 - 77.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

डिफेंडर रेंज भी आयात हो रही
भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) के तहत इस शुल्क को पहले साल में घटाकर 30% करने का प्रस्ताव है। डिफेंडर रेंज भी पूरी तरह से आयात की जाती है, लेकिन इसका निर्माण स्लोवाकिया में होता है, इसलिए यह UK-मूल के लिए मिलने वाली रियायत के दायरे में नहीं आती है। JLR इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा, "हम अपने रेंज रोवर SV और रेंज रोवर स्पोर्ट SV मॉडलों पर भारत-UK FTA के प्रभावों का आकलन कर रहे हैं। हालांकि, हमें अपनी कीमत तय करने की रणनीति में कुछ बदलावों की उम्मीद है।"

GST 2.0 का असर कीमतों पर दिखा
एक साल से भी कम समय में JLR इंडिया के टॉप-एंड रेंज रोवर वैरिएंट की कीमतों में यह दूसरा बड़ा बदलाव है। सितंबर 2025 में GST 2.0 सुधारों के बाद कंपनी ने रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की पूरी रेंज में कीमतों में 30.4 लाख रुपए तक की कटौती की थी। मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के कारण टैरिफ से होने वाला लाभ कुछ हद तक कम हो गया है। पाउंड की कीमत जनवरी 2025 में लगभग 106.72 रुपए से बढ़कर 124.74 रुपए हो गई है। इसका मतलब है कि पाउंड के मुकाबले रुपए में लगभग 16.9% की गिरावट आई है, जिससे ग्राहकों को मिलने वाला फायदा प्रभावी रूप से कम हो जाता है।

पनापक्कम प्लांट में प्रोडक्शन शुरू
JLR इंडिया के वॉल्यूम मॉडल, जिनमें रेंज रोवर, रेंज रोवर स्पोर्ट, वेलार और डिस्कवरी स्पोर्ट शामिल हैं। ये कंपनी की पुणे फैसिलिटीज में CKD किट से असेंबल किए जाते हैं और उन पर काफी कम ड्यूटी लगती है। इन सभी पर ट्रेड डील का कोई असर नहीं पड़ता। इवोक, टाटा मोटर्स के चेन्नई के पास बने नए पनापक्कम प्लांट में बनने वाला पहला व्हीकल होगा। इस प्लांट में फरवरी 2026 में प्रोडक्शन शुरू हुआ था।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।