जियो पेमेंट्स बैंक ने मनोहरपुरा प्लाजा पर ANPR बेस्ड बैरियर फ्री टोलिंग शुरू की, अब टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर इस सर्विस की शुरुआत जियो पेमेंट्स बैंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह दिखाता है कि बैंक स्मार्ट और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी वित्तीय सेवाओं को तेजी से लागू कर रहा है।

Jio Payments Bank begins ANPR based barrierless tolling at Rajasthan Manoharpura plaza
Matter Aera
केवल
2,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

डिजिटल पेमेंट्स बैंक जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (JPBL) ने राजस्थान में नेशनल हाईवे 48 (NH 48) पर मौजूद मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर एक नई शुरुआत की घोषणा की है। बैंक ने यहां FASTag और नंबर प्लेट की ऑटोमैटिक पहचान पर आधारित 'मल्टी-लेन फ्री फ्लो' (MLFF) प्रोजेक्ट के तहत टोलिंग सिस्टम शुरू किया है। इस नई व्यवस्था से वाहनों को टोल प्लाजा पर रुके बिना आसानी से गुजरने की सुविधा मिलेगी। जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड की बात करें तो यह जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) की सहायक कंपनी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख
EMI केवल24,800/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra
₹ 11.49 - 21.29 लाख
EMI केवल15,100/ माह
पात्रता जांचें
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
EMI केवल28,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख
EMI केवल26,100/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.39 लाख
EMI केवल14,400/ माह
पात्रता जांचें

यह पहल अक्टूबर 2025 में इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) द्वारा जियो पेमेंट्स बैंक को दिए गए कॉन्ट्रैक्ट के बाद शुरू हुई है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बैंक को भारत की पायलट मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल परियोजना के तहत गुरुग्राम और जयपुर के बीच स्थित शाहजहांपुर और मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर टोल प्रोसेसिंग का जिम्मा सौंपा गया था।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Matter Aera

Matter Aera

₹ 1.83 - 1.94 लाख

EMI केवल2,400/ माह
पात्रता जांचें
Royal Enfield Classic 350

Royal Enfield Classic 350

₹ 1.85 - 2.21 लाख

EMI केवल2,500/ माह
पात्रता जांचें
Honda SP 125

Honda SP 125

₹ 88,528 - 96,116

EMI केवल1,200/ माह
पात्रता जांचें

मनोहरपुरा टोल प्लाजा की खास बातें

>> मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर इस सर्विस की शुरुआत जियो पेमेंट्स बैंक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह दिखाता है कि बैंक स्मार्ट और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी वित्तीय सेवाओं को तेजी से लागू कर रहा है।

>> दिल्ली-जयपुर के व्यस्त मार्ग पर NH-48 के महत्वपूर्ण हिस्से में स्थित मनोहरपुरा टोल प्लाजा अब पूरी तरह चालू हो चुका है। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह हर साल करीब 88 लाख वाहनों का टोल बिना किसी रुकावट के आसानी से संभाल सके।

>> इस प्रमुख मार्ग पर जियो पेमेंट्स बैंक शाहजहांपुर से मनोहरपुरा तक करीब 100 किलोमीटर और मनोहरपुरा से दौलतपुर तक 34 किलोमीटर लंबे जुड़े हुए कॉरिडोर पर टोल संचालन का प्रबंधन कर रहा है।

टोलिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव
मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम भारत के नेशनल हाईवे पर बिना बैरियर और बिना रुके सफर की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। इसमें ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन और रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन जैसी आधुनिक टेक्निक का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी मदद से वाहन की पहचान, उसकी कैटेगरी तय करने और टोल शुल्क वसूलने का काम वाहन की सामान्य रफ्तार में ही हो जाता है। इससे टोल प्लाजा पर रुकने या गति कम करने की जरूरत नहीं पड़ती।

टोलिंग सिस्टम के कई फायदे
मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सिस्टम लागू होने से कई बड़े आर्थिक फायदे होने की उम्मीद है। इससे यात्रा का समय कम होगा, ईंधन की बचत होगी, वाहनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा और माल ढुलाई अधिक तेज और आसान होगी। इन सुधारों से लॉजिस्टिक लागत घटने की उम्मीद है। साथ ही, इससे देश की प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ेगी और पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर व सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

टोलिंग सिस्टम पर कंपनी का बयान

जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एंड सीईओ विनोद ईश्वरन ने कहा, "मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग सर्विस की शुरुआत जियो पेमेंट्स बैंक के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे भारत के डिजिटल मोबिलिटी पेमेंट सिस्टम में कंपनी की भूमिका और मजबूत होगी। जैसे-जैसे देश के हाईवे तेजी से डिजिटल हो रहे हैं, हमारा लक्ष्य ऐसी तकनीक आधारित टोलिंग सिस्टम उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों की यात्रा आसान हो और भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिले।

उनका कहना है कि, "बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम भारत में ट्रांसपोर्ट सिस्टम के संचालन और उससे होने वाली आय के तरीके में बड़ा बदलाव लाएगी। इससे वाहन बिना रुके आसानी से चल सकेंगे, ट्रैफिक जाम कम होगा, ईंधन की बचत होगी और माल ढुलाई अधिक तेज व कुशल बनेगी। इसके परिणामस्वरूप परिवहन लागत घटेगी और देश की उत्पादकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।"

इस परियोजना को शुरू से लेकर पूरी तरह लागू करने और उसके संचालन के लिए जियो पेमेंट्स बैंक ने जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के साथ मिलकर काम किया है। इस परियोजना के लागू होने की पूरी जिम्मेदारी जियो प्लेटफॉर्म्स ने मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में संभाली है, जबकि टेक्सिडेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने इसके लिए जरूरी मुख्य सॉफ्टवेयर सिस्टम और आधुनिक तकनीकी उपकरण उपलब्ध कराए हैं।

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड बिजनेस यूनिट हेड - ट्रांसपोर्टेशन, ट्रैफिक एंड टोलिंग, ने कहा कि, "भारत में मल्टी लेन फ्री फ्लो टोलिंग की शुरुआत सिर्फ एक नई तकनीक अपनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक बड़ा बदलाव है। यह भारत सरकार के उस विजन के अनुरूप है, जिसके तहत देश में डिजिटल रूप से जुड़ा, अधिक कुशल और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी परिवहन नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

उनका कहना है कि, "भारत अब बैरियर फ्री टोलिंग और भविष्य में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम आधारित 'जितना इस्तेमाल, उतना भुगतान' (पे पर यूज) रोड चार्जिंग की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में डिजिटल कनेक्टिविटी, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम और सुरक्षित पेमेंट प्लेटफॉर्म की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। जियो पेमेंट्स बैंक, जियो के देशभर में फैले डिजिटल नेटवर्क, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, एआई आधारित प्लेटफॉर्म और नई पीढ़ी के डिवाइस की ताकत के साथ हम इस बदलाव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।“

इस उपलब्धि के बाद जियो पेमेंट्स बैंक और इससे जुड़ा पूरा सिस्टम देशभर में बैरियर फ्री टोलिंग सिस्टम लागू करने और भविष्य में जीएनएसएस आधारित रोड प्राइसिंग जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और देशभर में ज्यादा सुरक्षित, स्मार्ट, पर्यावरण के अनुकूल और अधिक कुशल परिवहन नेटवर्क विकसित करने में मदद मिलेगी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।