लॉन्च से पहले वीडियो में दिखा इस नई SUV का जबर्दस्त लुक, सफारी और 7XO से होगी टक्कर
जेटूर टी2 एसयूवी का सभी को इंतजार है। यह दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है। लॉन्च से पहले टी2 को भारत में बिना किसी कवर या कैमोफ्लाज के टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। इस छोटे वीडियो में एसयूवी का पिछला हिस्सा दिखाया गया है।

JSW Motors ने भारतीय बाजार में जेटूर टी2 (Jetour T2) एसयूवी को लॉन्च करने के लिए चेरी के साथ पार्टनरशिप की है। उम्मीद है कि यह दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च होगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने डीलर पार्टनर रिक्रूटमेंट के तहत अपनी अपकमिंग प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी का एक टीजर जारी किया था। अब टी2 को भारत में बिना किसी कवर या कैमोफ्लाज के टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। इस छोटे वीडियो में एसयूवी का पिछला हिस्सा दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि इसे केरल में शूट किया गया है।






जबर्दस्त है फ्रंट और रियर लुक
इस वीडियो को street_.torque नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। इसमें एसयूवी का सीधा डिजाइन, वर्टिकल टेल लैंप और पियानो-ब्लैक एलिमेंट्स नजर आते हैं। इसके अलावा, इसमें वर्टिकल डोर हैंडल, ऊंचे बंपर और टेलगेट पर स्क्वेयर बॉक्स जैसा एलिमेंट दिया गया है। वहीं, एसयूवी के फ्रंट एंड में एलईडी लाइट स्ट्रिप्स लगी हैं जो हेडलाइट्स का काम करती हैं। इसके अलावा, बंपर में पिक्सेल के डिजाइन के एलईडी फॉग लैंप्स भी लगे हैं, जो इसे एक सॉलिड लुक देते हैं। कार में एक सीधा बोनट और उभरा हुआ बंपर है जिसमें वील आर्च बने हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

BYD Atto 3
₹ 24.99 - 33.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Invicto
₹ 24.97 - 28.61 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BYD eMAX 7
₹ 26.9 - 29.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9e
₹ 21.9 - 31.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रोबस्ट स्टीयरिंग वील, 12 स्पीकर वाला सोनी ऑडियो सिस्टम और टचस्क्रीन
जेटूर टी2 के इंटीरियर में रोबस्ट स्टीयरिंग वील, 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पांच लोग बैठ सकत हैं। एक्सट्रा फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, आगे बैठे पैसेंजर्स के लिए वायरलेस चार्जर, 12 स्पीकर वाला सोनी ऑडियो सिस्टम, पावर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।
360-डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS के साथ तगड़ी पावर
सेफ्टी फीचर्स की बात करें, इसमें 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, हिल स्टार्ट और हिल डिसेंट असिस्टेंस शामिल हैं। जेटूर टी2 का इंटरनैशनल वर्जन प्लग-इन हाइब्रिड (पीएचईवी) और ऑल-इलेक्ट्रिक (ईवी) दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। वहीं, इसका इंडियन वर्जन के केवल हाइब्रिड कॉन्फिगरेशन में आने की उम्मीद है। पीएचईवी वेरिएंट में 154 एचपी/220 एनएम का 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जिसे 26.7kWh की बैटरी के साथ पेयर किया गया है। यह सिंगल-मोटर फ्रंट-वील-ड्राइव या ड्यूल-मोटर ऑल-वील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। बैटरी की एनईडीसी-सर्टिफाइड इलेक्ट्रिक-ओनली रेंज 139 किमी है।
महाराष्ट्र में होगी असेंबल
कंपनी इस अपकमिंग एसयूवी को अपने महाराष्ट्र प्लांट में असेंबल करेगी। भारत में लॉन्च होने पर जेएसडब्ल्यू मोटर्स के जेटूर टी2 का मुकाबला महिंद्रा XUV 7XO और Tata Safari जैसी पॉप्युलर एसयूवी से होगा।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



