इसे कहते हैं असली SUV! 35 इंच के टायर और 11.1 इंच का ग्राउंड क्लियरेंस, ताकत 470hp की
जीप ने अपनी नई रैंग्लर- Jeep Wrangler Willys 392 2026 को अनवील किया है। यह स्पेशल एडिशन एक V8 ऑफ-रोडर है। इसमें 35 इंच के टायर लगे हैं और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 11.1 इंच का है। यह 470hp की ताकत के साथ आता है।

जीप ने अपनी नई रैंग्लर- Jeep Wrangler Willys 392 2026 को अनवील किया है। यह स्पेशल एडिशन एक V8 ऑफ-रोडर है। कंपनी इस एसयूवी के हुड पर रेट्रो Willys ग्राफिक्स दे रही है। इसमें कई सारे ऑफ-रोड गियर जैसे 35 इंच के BFGoodrich KO2 टायर्स भी शामिल हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 11.1 इंच का है। यह 470hp की ताकत और 637Nm का टॉर्क ऑफर करती है। एंटरटेनमेंट के लिए इसमें कंपनी एल्पाइन 9-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। यूएस में इसकी शुरुआती कीमत 71990 डॉलर (करीब 65.2 लाख रुपये) है। आइए डीटेल में जानते हैं इसमें क्या कुछ है खास।






टेलगेट पर रेट्रो 4 वील ड्राइव ग्राफिक
विलिस 392 एडिशन को ओरिजिनल विलिस को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें हुड पर मोटे अक्षरों में विलिस का लोगो लगा है, जो मिलिट्री वीइकल्स की याद दिलाता है। टेलगेट पर रेट्रो 4 वील ड्राइव ग्राफिक भी है, जो इसे पुराने जमाने का लुक देता है। हालांकि, इन डिजाइन एलिमेंट्स को आज के ड्राइवर्स के लिए मॉडर्न फीचर्स के साथ इंटीग्रेट किया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Jeep Wrangler
₹ 67.65 - 73.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jeep Grand Cherokee
₹ 67.5 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

BMW X3
₹ 75.8 - 77.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Jaguar F-Pace
₹ 72.9 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi Q5
₹ 64.74 - 69.86 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

470 हॉर्सपावर की ताकत और 637 एनएम का टॉर्क
विलिस 392 में 6.4-लीटर का पावरफुल Hemi V8 इंजन लगा है, जो 470 हॉर्सपावर की ताकत और 637 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी 6.8 सेकेंड में 0 से 60mph की स्पीड पकड़ लेती है। इस इंजन की दमदार आवाज को टू-मोड एग्जॉस्ट सिस्टम के जरिए सुना जा सकता है। एसयूवी में कई ऑफ-रोड फीचर्स, जैसे इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग रियर डिफरेंशियल, फुल-टाइम ट्रांसफर केस, हेवी-ड्यूटी सॉलिड फ्रंट और फुल-फ्लोट रियर एक्सल (डाना 44) भी दिए गए हैं।
35-इंच के BFGoodrick KO2 टायर, 11.1-इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस
विलिस 392 में बीडलॉक-कैपेबल वील्स पर 35-इंच के BFGoodrick KO2 टायर लगे हैं, जो 11.1-इंच का ग्राउंड क्लीयरेंस ऑफर करते हैं। इसमें वाटर सेपरेटर के साथ कोल्ड एयर इनटेक, आगे और पीछे स्टील बंपर, साथ ही ऑफ-रोड एडवेंचर के दौरान एक्सट्रा प्रोटेक्शन के लिए कॉर्नर्स पर रॉक रेल भी दी गई हैं।
एल्पाइन नाइन-स्पीकर साउंड सिस्टम
इंटीरियर की बात करें, तो अंदर से विलिस 392 एडिशन में पावर-एडजस्टेबल और हीटेड नापा लेदर फ्रंट सीट्स और एक एल्पाइन 9-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है। इस स्पेशल एडिशन में Trailer Tow पैकेज स्टैंडर्ड के तौर पर मिलता है। यह एसयूवी गोल्डिलॉक्स नाम के एक नए पीले एक्सटीरियर ऑप्शन में भी आती है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




