₹73.55 लाख की इस SUV को खरीदने की ऐसी मची लूट, लॉन्च से पहले ही इसकी सभी यूनिट बिक गईं
रैंगलर व्हाइटकैप एडिशन, पॉपुलर CJ यूनिवर्सल और उसके आइकॉनिक आर्कटिक व्हाइट टॉप से इंस्पायर्ड है। यह डिजाइन एलिमेंट एडवेंचर और अलग पहचान को हाईलाइट करता था। मॉडर्न जमाने के हिसाब से इसे नए सिरे से तैयार किया गया है।

जीप इंडिया के पोर्टफोलियो में एक से बढ़कर एक लग्जरी और प्रीमियम कार शामिल हैं। इसमें एक नाम रैंगलर भी है। अब इस ऑफरोडिंग SUV के हाथ एक शानदार कामयाबी लगी है। दरअसल, जीप रैंगलर रूबिकॉन व्हाइटकैप एडिशन को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इतना ही नहीं, लॉन्च होने से पहली ही इसकी सारी यूनिट बिक गई हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए सिर्फ 25 यूनिट ही रिजर्व रखी थीं। अब इस खास एडिशन की सभी यूनिट्स सोल्ड आउट हो चुकी हैं।
इस लग्जरी और महंगी लाइफस्टाइल SUV का इतनी तेजी से बिकना इस बात को भी दिखाता है कि भारतीय ग्राहकों में लिमिटेड-प्रोडक्शन वाली गाड़ियों के लिए दिलचस्पी बढ़ रही है। खासकर जिनमें कैपेसिटी, अलग डिजाइन और कलेक्ट करने लायक वैल्यू दिखाई देती है। सिर्फ एक गाड़ी से कहीं ज्यादा, रैंगलर व्हाइटकैप एडिशन ने ग्राहकों को जीप के इतिहास का हिस्सा बनने का मौका दिया। साथ ही, ये स्पेशल एडिशन कंपनी के करीब 85 सालों के सफर को भी दिखाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Jeep Wrangler
₹ 67.65 - 73.16 लाख
BMW X3
₹ 72.5 - 75 लाख
Jeep Grand Cherokee
₹ 63 - 63.85 लाख
Audi Q5 Facelift
₹ 65 - 73 लाख
Jaguar F-Pace
₹ 68.96 लाख से शुरू
Audi Q5
₹ 65.55 - 70.73 लाख
रैंगलर व्हाइटकैप एडिशन, पॉपुलर CJ यूनिवर्सल और उसके आइकॉनिक आर्कटिक व्हाइट टॉप से इंस्पायर्ड है। यह डिजाइन एलिमेंट एडवेंचर और अलग पहचान को हाईलाइट करता था। मॉडर्न जमाने के हिसाब से इसे नए सिरे से तैयार किया गया है, जिसमें जीप के खास डिजाइन और क्लासिक स्टाइलिंग का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो रैंगलर के कैरेक्टर को एक बोल्ड अंदाज में पेश करता है।
रैंगलर के इस स्पेशल एडिशन की सभी यूनिट बिकने पर स्टेलंटिस इंडिया के ऑटोमोटिव ब्रांड्स के बिजनेस हेड और डायरेक्टर, कुमार प्रियेश ने कहा, "रैंगलर रूबिकॉन व्हाइटकैप एडिशन को जो रिस्पॉन्स मिला है, वह कमाल का है। यह दिखाता है कि भारतीय ग्राहकों का जीप ब्रांड के साथ कितना मजबूत अटैचमेंट है। व्हाइटकैप को लिमिटेड-प्रोडक्शन कलेक्टर एडिशन के तौर पर सोचा गया था, जो जीप के आइकॉनिक डिजाइन DNA से इंस्पायर्ड था और उन ग्राहकों के लिए बनाया गया था जो खास और अलग चीजों को पसंद करते हैं। सभी यूनिट्स का बिक जाना रैंगलर की अपील और भारत में जीप गाड़ियों के लिए बढ़ती पसंद को दिखाता है।"
जीप की 85 साल पुरानी इनोवेशन और ऑफ-रोड लीडरशिप पर आधारित, रैंगलर रूबिकॉन व्हाइटकैप एडिशन में रैंगलर रूबिकॉन की शानदार कैपेसिटी के साथ-साथ खास डिजाइन एलिमेंट्स भी शामिल थे। इसमें ब्राइट व्हाइट पेंटेड हार्डटॉप रूफ, ब्राइट व्हाइट सेवन-स्लॉट ग्रिल, खास एक्सटीरियर ग्राफिक्स और व्हाइटकैप डिटेलिंग शामिल है। इस स्पेशल एडिशन ने प्रीमियम SUV सेगमेंट में जीप इंडिया की स्थिति को और मजबूत किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 73.55 लाख रुपए है।

