गजब है Jeep का ये ओनरशिप प्रोग्राम, मिलेगा 7 साल का भरोसा और गारंटीड बायबैक; जानिए डिटेल्स

Jan 19, 2026 06:07 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जीप इंडिया ने अपने प्रीमियम SUV ग्राहकों के लिए एक नया ओनरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसका नाम जीप कॉन्फिडेंस 7 (Jeep Confidence 7) रखा गया है। इस पैकेज में बायबैक फैसिलिटी भी शामिल है।

गजब है Jeep का ये ओनरशिप प्रोग्राम, मिलेगा 7 साल का भरोसा और गारंटीड बायबैक; जानिए डिटेल्स

जीप इंडिया ने अपने प्रीमियम SUV ग्राहकों के लिए एक नया ओनरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है। इसका नाम जीप कॉन्फिडेंस 7 (Jeep Confidence 7) रखा गया है। इस प्रोग्राम का मकसद ग्राहकों के लिए लंबे समय तक कार रखना आसान, भरोसेमंद और तनावमुक्त बनाना है। यह स्कीम फिलहाल सिर्फ जीप कम्पास और जीप मेरिडियन के लिए उपलब्ध है। बता दें कि जीप कॉन्फिडेंस 7 के तहत एक्सटेंडेड वारंटी, मेंटेनेंस पैकेज, रोडसाइड असिस्टेंस और अस्योर्ड बायबैक जैसी सुविधाओं को एक ही पैकेज में शामिल किया गया है। कंपनी का मानना है कि आज के SUV खरीदार सिर्फ फीचर्स और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि लॉन्ग-टर्म खर्च, सर्विस एक्सपीरियंस और रीसेल वैल्यू पर भी खास ध्यान दे रहे हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ये है सबसे बड़ी खासियत

जीप कॉन्फिडेंस 7 की सबसे बड़ी खासियत इसका अस्योर्ड बायबैक ऑप्शन है। इस स्कीम के तहत ग्राहक को गाड़ी बेचते समय उसकी एक्स-शोरूम कीमत का 60 प्रतिशत तक का गारंटीड बायबैक वैल्यू मिल सकता है, जो समय और माइलेज पर निर्भर करेगा। यह सुविधा जीप के अधिकृत डीलर्स के जरिए दी जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि ग्राहकों को भविष्य में गाड़ी बेचने या नई कार लेने के समय रीसेल वैल्यू को लेकर ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से भी ग्राहकों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

लॉन्ग-टर्म मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी शामिल

इस प्रोग्राम में एक लॉन्ग-टर्म एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (AMC) भी शामिल है, जिसकी शुरुआती लागत करीब 38 रुपये प्रतिदिन बताई जा रही है। कंपनी के अनुसार, इस AMC के जरिए शेड्यूल्ड सर्विस पार्ट्स और लेबर कॉस्ट पर करीब 33 प्रतिशत तक की बचत हो सकती है। इसके साथ ही सात साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है, जिसमें गाड़ी के अहम और महंगे पार्ट्स कवर होंगे।

इतनी है पैकेज की कीमत

ग्राहकों की सुविधा बढ़ाने के लिए जीप ने इस प्रोग्राम में Courtesy Edge सपोर्ट भी जोड़ा है। अगर नॉन-एक्सीडेंटल रिपेयर में दो दिन से ज्यादा का समय लगता है, तो ग्राहक को लोनर कार या टैक्सी की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, प्रायोरिटी सर्विस और चुनिंदा कामों के लिए करीब 90 मिनट की एक्सप्रेस सर्विस का दावा भी किया गया है। इस पैकेज की कीमत Compass के लिए 41,926 रुपये और Meridian के लिए 47,024 रुपये रखी गई है जिससे यह एक वैल्यू-फॉर-मनी ओनरशिप पैकेज बन जाता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;